बिजनेस

Upcoming IPO Listing: अगले हफ्ते 8 कंपनियों की होगी लिस्टिंग, Waaree Energies कर सकती है वारे-न्यारे

Upcoming IPO Listing: अगले सप्ताह कोई नया आईपीओ नहीं खुलेगा। हालांकि दिवाली वाले हफ्ते में वारी एनर्जीज, दीपक बिल्डर्स और गोदावरी बायोरिफाइनरीज समेत 8 कंपनियों की लिस्टिंग शेयर बाजार में रौनक ला सकती हैं।

Image

अगले सप्ताह 8 आईपीओ की लिस्टिंग होगी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते 8 कंपनियों की लिस्टिंग
  • सोमवार से होगी शुरुआत
  • वारी एनर्जीज भी शामिल

Upcoming IPO Listing: अगले सप्ताह कोई नया आईपीओ नहीं खुलेगा। हालांकि दिवाली वाले हफ्ते में वारी एनर्जीज, दीपक बिल्डर्स और गोदावरी बायोरिफाइनरीज समेत 8 कंपनियों की लिस्टिंग शेयर बाजार में रौनक ला सकती हैं। वैसे आईपीओ की बात करें तो 26 कंपनियों को 72,000 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव के साथ SEBI की मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा 55 और कंपनियाँ लगभग 89,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही हैं और उन्हें सेबी की मंजूरी का इंतजार है। FY25 में अब तक, IPO के जरिए फंड जुटाने की राशि 1 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुँच गई है और मार्च 2025 के अंत तक इसके नए रिकॉर्ड पर पहुँचने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें -

इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

IPO (कंपनी का नाम)लिस्टिंग डेट
प्रीमियम प्लास्ट28 अक्टूबर
दीपक बिल्डर्स28 अक्टूबर
वारी एनर्जीज28 अक्टूबर
ओबीएससी परफेक्शन29 अक्टूबर
यूनाइटेड हीट ट्रांसफर29 अक्टूबर
डेनिश पावर29 अक्टूबर
गोदावरी बायोरिफाइनरीज30 अक्टूबर
उषा फाइनेंशियल सर्विसेज31 अक्टूबर

Waaree Energies IPO GMP

वारी एनर्जीज के IPO को निवेशकों से जोरदार रेस्पॉन्स मिला और इसे 76 गुना आवेदन मिले। इस इश्यू ने 97 लाख आवेदन हासिल करके नया रिकॉर्ड बनाया और बजाज हाउसिंग फाइनेंस से आगे निकल गया।

अनलिस्टेड मार्केट में, कंपनी के शेयर इश्यू प्राइस से लगभग 100% जीएमपी पर कारोबार कर रहे हैं, जो 28 अक्टूबर की शुरुआत में मल्टीबैगर प्रॉफिट का संकेत दे रहे हैं।

Deepak Builders IPO GMP

दीपक बिल्डर्स का ग्रे मार्केट में जीएमपी 32 रुपये है। ये इश्यू प्राइस से 16% प्रीमियम है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी IPO लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article