Niva Bupa Health Insurance Company IPO Listing: गुरुवार 14 नवंबर को निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस की शेयर बाजार में लिस्टिंग हो गई है। इसका शेयर प्रीमियम यानी प्रॉफिट पर लिस्ट हुआ है। BSE पर कंपनी का शेयर आईपीओ प्राइस (74 रु) के मुकाबले 4.50 रु या 6.08 फीसदी की मजबूती के साथ 78.50 रु पर लिस्ट हुआ है। वहीं NSE पर इसकी लिस्टिंग 4.14 रु या 5.59 फीसदी बढ़त के साथ 78.14 रु पर हुई है।
ये भी पढ़ें -
कैसा रहा था IPO
निवा बूपा के आईपीओ को कुल मिलाकर 1.90 गुना सब्सक्राइब किया गया, जिसमें रिटेल सेगमेंट को करीब 2.88 गुना सब्सक्राइब किया गया। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 70-74 रुपये था। निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस का आईपीओ एक बुक बिल्ट इश्यू रहा जिसमें 10.81 करोड़ शेयरों के नए शेयर जारी किए गए, जिनकी कुल कीमत 800 करोड़ रुपये रही।
वहीं 18.92 करोड़ शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल के जरिए हुई, जिनकी वैल्यू 1400 करोड़ रुपये। कुल इश्यू का साइज 2,200.00 करोड़ रुपये है।
जॉइंट वेंचर कंपनी है निवा बूपा
2008 में शुरू हुई निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी बूपा ग्रुप और फेटल टोन एलएलपी के बीच एक जॉइंट वेंचर कंपनी है, जो हेल्थ सेक्टर में बीमा सर्विस देती है।यह अपने निवा बूपा हेल्थ मोबाइल एप्लिकेशन और वेबसाइट के जरिए ग्राहकों को एक बड़े हेल्थ इकोसिस्टम और सर्विस कैपेबिलिटीज तक एक्सेस प्रोवाइड करती है।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, कोटक महिंद्रा कैपिटल, मॉर्गन स्टेनली इंडिया, एक्सिस कैपिटल, एचडीएफसी बैंक और मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस आईपीओ के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर रहे।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
