Nita Ambani: रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी आज वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं। इस मौके पर उनके हाथ में अनंत अंबानी और नीता अंबानी की शादी का कार्ड भी था। नीता अंबानी बाबा विश्वनाथ के चरणों में शादी का पहला कार्ड समर्पित कर उनसे शुभाशीष की कामना करेंगी। आपको बता दें कि मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी, देश की सबसे बड़ी शादियों में से एक है और 12 जुलाई को अनंत और राधिका एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जायेंगे।
पूजा अर्चना भी करेंगी
काशी विश्वनाथ मंदिर की अपनी यात्रा के दौरान रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और फाउंडर नीता अंबानी ने ANI से भी बातचीत की है। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मैं यहां अनंत और राधिका की शादी का निमंत्रण लेकर आई हूं और काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रार्थना भी करूंगी।
गंगा आरती करेंगी नीता अंबानी
इसके साथ ही नीता अंबानी ने ANI से अपनी बातचीत के दौरान यह भी कहा कि बस अभी तो भोलेनाथ का दर्शन करने आई हूं और इसके बाद गंगा आरती भी करूंगी। मैं बहुत उत्साहित हूं। साथ ही बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आज मेरे अनंत और राधिका की शादी का निमंत्रण लेकर आई हूं श्री के चरणों में देने के लिए। ANI ने अपने आधिकारिक ट्विटर चैनल पर नीता अंबानी से बातचीत का विडियो भी शेयर किया है।
