बिजनेस

Nirav Modi London luxury flat: नीरव मोदी का बिकेगा लंदन का आलीशान फ्लैट, कोर्ट ने तय की इतनी कीमत

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 28, 2024, 07:59 AM IST

Nirav Modi London luxury flat: ईडी की तरफ से हरीश साल्वे पेश हुए थे जबकि नीरव मोदी ऑनलाइन जुड़े थे क्योंकि नीरव मोदी इस समय ब्रिटेन की थेमसाइड जेल में बंद हैं। इस मामले में सिंगापुर की एक कंपनी ट्राइडेंट ट्रस्ट भी दावेदार है।

Image

नीरव मोदी।

Photo : BCCL

Nirav Modi London luxury flat: लंदन हाईकोर्ट से PNB घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के लंदन स्थित आलीशान फ्लैट को बेचने की अनुमति के बाद उसे बेचा जा सकेगा। इस आदेश के बाद भगोड़े नीरव मोदी को तगड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने नीरव मोदी का यह आलीशान बंगला सेंट्रल लंदन के मैरीलबोन में स्थित है। इस फ्लैट में नीरव मोदी अपने परिवार के साथ रहता था।

कितनी में बिकेगा फ्लैट

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि फ्लैट को 5.25 मिलियन ब्रिटिश पॉन्ड (करीब 55 करोड़ रुपये) से कम पर नहीं बेचा जा सकता है। ये फैसला जस्टिस मास्टर जेम्स ब्राइटवेल ने सुनाया। नीरव मोदी के जिस आलीशान फ्लैट को लंदन हाईकोर्ट ने बेचने का आदेश दिया है, उसने उसफ्लैट को 2017 में एक ट्रस्ट को सौंप दिया था।

बंगले को बेच कर कर्ज चुकाने की मांग

बता दें कि इस मामले में ईडी की तरफ से हरीश साल्वे पेश हुए थे जबकि नीरव मोदी ऑनलाइन जुड़े थे क्योंकि नीरव मोदी इस समय ब्रिटेन की थेमसाइड जेल में बंद हैं। इस मामले में सिंगापुर की एक कंपनी ट्राइडेंट ट्रस्ट भी दावेदार है। इस कंपनी ने भी 103 मैराथन हाउस को बेचने की मांग की थी। दूसरी तरफ ईडी का ये तर्क है कि इस फ्लैट को बेचने के बाद जो रकम मिलेगी, उससे पंजाब नेशनल बैंक के कर्ज को अदा किया जाए क्योंकि ट्रस्ट की संपत्ति पंजाब नेशनल बैंक में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी से हुई आय से खरीदी गई है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article