भारत के सबसे युवा अरबपति ने खाई कसम,दान करेगा आधी कमाई,ऐसा करने वाले 10वें भारतीय

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Jun 6, 2023, 06:16 PM IST

Nikhil Kamath Signs Pledge To Donate His Wealth: साल 2022 में निखिल कामथ ने अपने भाई नितिन कामथ के साथ मिलकर साल 2022 में 100 करोड़ रुपये दान किए थे। इसके अलावा उन्होंने Young India Philanthropic Pledge का भी गठन किया है। जिसमें 45 साल से कम उम्र के भारतीय युवा अरबपति है। इसके क्लब में शामिल होने वाले हर व्यक्ति को अपनी 25 फीसदी कमाई दान करनी होती है।

Nikhil Kamath Signs Pledge To Donate His Wealth: भारत के सबसे युवा अरबपति और जेरोधा (Zerodha) के को फाउंडर निखिल कामथ ने अनोखी पहल की है। वह उन अरबपतियों की लीग में शामिल हो गए हैं, जो दुनिया का कल्याण के लिए अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा दान कर देते हैं। बिल गेट्स, वॉरेन बफे और मिलिंडा गेट्स द्वारा शुरू की गई पहल The Giving Pledge पर निखिल कामथ ने साइन कर दिए हैं। ऐसा कर वह भारत के सातवें अरपबति बन गए हैं, जो इस खास कैटेगरी में शामिल हैं।

zerodha nikhil kamath take pledge

जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामथ

28 हजार करोड़ है दौलत

फोर्ब्स के अनुसार निखिल कामथ (Nikhil Kamath ) की नेटवर्थ 3.45 अरब डॉलर (करीब 28 हजार करोड़) है। निखिल ने अपनी शपथ में कुल कमाई की 50 फीसदी रकम यानी आधी कमाई दान करने का फैसला किया है। फोर्ब्स ने निखिल कामथ द्वारा लिखे गए लेटर के हवाले से यह जानकारी दी है। इसके तहत निखिल अपनी दान की गई रकम को जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा, एजुकेशन और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निवेश करेंगे।

End of Feed