24065 तक लुढ़का Nifty, Sensex 264 अंक फिसला, IT और FMCG स्टॉक्स संभले

भारतीय शेयर बाजार में लगातार 7वें दिन बिकवाली हावी है। खुलते ही बेंचमार्क इंडेक्स सेंसक्स जहां 264 अंक लुढ़क गया। वहीं, निफ्टी 24065 तक फिसल गया है। हालांकि, IT और FMCG स्टॉक्स में तेजी ने उम्मीद बढ़ाई है।

Stock Market Today Sensex Nifty : भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 19 अगस्त को कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। बाजार खुलते ही Nifty जहां करीब 90 अंक फिसलकर 24065 पर आ गया। वहीं, Sensex 264 अंक टूटकर 76,971.59 तक आ गया है। इससे पहले मंगलवार को Nifty लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ 24,154.90 पर बंद हुआ था। ऐसे में बुधवार की शुरुआत ने बाजार पर बने दबाव को और बढ़ा दिया है।

stock market today, share market, share market crash, sensex, nifty, nse, bse

शेयर बाजार में गिरावट (Image Source: iStock)

क्यों गिर रहा है बाजार?

बाजार की सबसे बड़ी चिंता इस समय कच्चे तेल की कीमतों को लेकर है। Brent Crude 91.66 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है, जबकि Crude Oil 85.66 डॉलर के आसपास कारोबार कर रहा है। तेल की ऊंची कीमतों से भारत जैसे बड़े आयातक देश के लिए आयात बिल, महंगाई और कंपनियों की लागत बढ़ने की चिंता पैदा होती है। बुधवार के बाजार आउटलुक में भी ऊंचे क्रूड और भू-राजनीतिक तनाव को प्रमुख जोखिम बताया गया है।

End of Feed