Nifty prediction today: निफ्टी में बड़ी गिरावट! क्या 23400 के नीचे जाएगा या फिर उछलेगा? जानिए एक्सपर्ट की राय

Nifty Prediction Today: आज निफ्टी में 181 अंकों की गिरावट दर्ज हुई, जिससे बाजार में अस्थिरता बढ़ी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि 23,400 पर मजबूत सपोर्ट और 23,869 पर संभावित रेजिस्टेंस बना हुआ है। क्या बाजार यहां से रिकवरी करेगा या गिरावट जारी रहेगी? जानें पूरी डिटेल।

KEY HIGHLIGHTS
  • 23,400 पर निफ्टी का मजबूत सपोर्ट, गिरावट जारी रह सकती है
  • RSI इंडिकेटर निगेटिव क्रॉसओवर दिखा रहा है, जिससे मंदी के संकेत
  • 23,869 पर संभावित रेजिस्टेंस, इसे पार करने पर फिर से तेजी संभव

Nifty Prediction For Today 27 March 2025: भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार, 26 मार्च 2025 को सात दिनों की लगातार तेजी के बाद गिरावट दर्ज की। सेंसेक्स 728.69 अंकों (0.93%) की गिरावट के साथ 77,288.50 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 181.80 अंक (0.77%) गिरकर 23,486.85 पर बंद हुआ।एलकेपी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे के अनुसार, निफ्टी 23,600 के सपोर्ट से नीचे फिसल चुका है, जिससे शॉर्ट-टर्म ट्रेंड कमजोर हुआ है।

Nifty Prediction Today 27 March

निफ्टी में गिरावट, जानें सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

निफ्टी का RSI (14) इंडिकेटर नकारात्मक क्रॉसओवर दिखा रहा है, जिससे बाजार में कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। 23,300 का स्तर प्रमुख सपोर्ट बना हुआ है और यदि निफ्टी इसके नीचे जाता है तो हालिया तेजी पर सवाल उठ सकता है। 23,550 पर रेजिस्टेंस है, जिसे पार करने पर बाजार की धारणा में सुधार हो सकता है।

End of Feed