बिजनेस

Gold-Silver Price Today 27 March 2025: आज क्या है सोना-चांदी का दाम, चेक करें अपने शहर का रेट

Gold and Silver price Today In India (सोना का भाव आज का) 27th March 2025 : वायदा बाजार में चांदी की कीमत में तेजी देखी गई, जहां बृहस्पतिवार को इसका भाव 219 रुपये बढ़कर 99,705 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मई डिलीवरी के लिए चांदी का अनुबंध 0.22% बढ़त के साथ 99,705 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान 19,677 लॉट का व्यापार हुआ।

Image

सोना-चांदी का भाव।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 27 March 2025: गुरूवार को 24 कैरेट सोने का भाव पिछले बंद 87791 रुपये से घटकर 88427 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत 98794 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 99775 रुपये प्रति किलो पहुंच गई। आगे जानिए 23 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का ताजा भाव, साथ ही आपके शहर में मौजूदा दरें।

सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ। नीचे ताजा रेट जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 99987751 रुपये87955 रुपये88417 रुपये
सोना 99587439 रुपये87603 रुपये88063 रुपये
सोना 91680417 रुपये80567 रुपये80990 रुपये
सोना 75065843 रुपये65966 रुपये66313 रुपये
सोना 58551358 रुपये51454 रुपये51724 रुपये
चांदी 99998794 रुपये/किलो98938 रुपये/किलो99775 रुपये/किलो

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट कैरेट सोना का भाव24 कैरेट कैरेट सोना का भाव18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई में सोना का भाव₹81840₹89280₹67640
मुंबई में सोना का भाव₹81840₹89280₹66960
दिल्ली में सोना का भाव₹81990₹89430₹67080
कोलकाता में सोना का भाव₹81840₹89280₹66960
अहमदाबाद में सोना का भाव₹81890₹89330₹67000
जयपुर में सोना का भाव₹81990₹89430₹67080
पटना में सोना का भाव₹81890₹89330₹67000
लखनऊ में सोना का भाव₹81990₹89430₹67080
गाजियाबाद में सोना का भाव₹81990₹89430₹67080
नोएडा में सोना का भाव₹81990₹89430₹67080
अयोध्या में सोना का भाव₹81990₹89430₹67080
गुरुग्राम में सोना का भाव₹81990₹89430₹67080
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹81990₹89430₹67080

चांदी की कीमतों में 219 रुपये की वृद्धि

वायदा बाजार में चांदी की कीमत में तेजी देखी गई, जहां बृहस्पतिवार को इसका भाव 219 रुपये बढ़कर 99,705 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मई डिलीवरी के लिए चांदी का अनुबंध 0.22% बढ़त के साथ 99,705 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान 19,677 लॉट का व्यापार हुआ।

विश्लेषकों के अनुसार, निवेशकों द्वारा नए सौदे जोड़ने के चलते चांदी की कीमत में यह बढ़ोतरी दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी न्यूयॉर्क में चांदी का दाम 0.20% बढ़कर 34.29 डॉलर प्रति औंस हो गया।

सोने के वायदा भाव में 483 रुपये की बढ़त

मजबूत हाजिर मांग के चलते सोने की कीमतों में भी उछाल देखने को मिला। बृहस्पतिवार को वायदा बाजार में सोना 483 रुपये चढ़कर 88,121 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। विश्लेषकों के अनुसार, निवेशकों द्वारा किए गए नए सौदों की खरीदारी के कारण सोने की कीमतों में यह इजाफा देखा गया। वैश्विक स्तर पर भी न्यूयॉर्क में सोने का वायदा मूल्य 0.73% बढ़कर 3,074.70 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article