Nifty Forecast for Tuesday 11 March: सोमवार (10 मार्च) को भारतीय शेयर बाजार बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में लाल निशान पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 217.41 अंक या 0.29 प्रतिशत गिरकर 74,115.17 पर बंद हुआ। निफ्टी इंडेक्स 92.20 अंक या 0.41 प्रतिशत गिरकर 22,460.30 पर बंद हुआ। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक 22667 पर अड़चन का सामना करने के बाद निफ्टी में गिरावट आई। एक्सपर्ट्स ने कहा कि शॉर्ट टर्म में निफ्टी का रुझान पॉजिटिव बना हुआ है। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि निफ्टी का इंस्टैंट सपोर्ट लेवल 22300 के आसपास है और इस समय गिरावट पर खरीदारी की रणनीति बेहतर हो सकती है।
ये भी पढ़ें -
Nifty के लिए कहां है असली अड़चन
एलकेपी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे के अनुसार डेली चार्ट पर निफ्टी इंडेक्स को 21 ईएमए पर अड़चन का सामना करना पड़ा। निफ्टी को फिलहाल सपोर्ट 22,400 पर है।
मार्केट एक्सर्ट ने कहा कि जब तक निफ्टी 22,400 से नीचे नहीं गिरता, निफ्टी के लिए सेंटीमेंट कमजोर होने की संभावना नहीं है।
उन्होंने कहा, "हाई लेवल पर, निफ्टी का रेजिस्टेंस (अड़चन) 22,750 पर है। अगर निफ्टी 22,750 को पार करता है, तो खरीदारी की गति जारी रहेगी।"
कैसा चल रहा Nifty Chart
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी ने कहा कि निफ्टी का डेली चार्ट एक छोटी निगेटिव कैंडल बना रहा है। तकनीकी रूप से, इस तरह का चार्ट पैटर्न अड़चन से बिक्री के दबाव में बढ़ोतरी का इशारा होता है।
उन्होंने कहा, "निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड अभी भी सकारात्मक है। निफ्टी अगले 1-2 सत्रों में आगे बढ़ने से पहले और अधिक कंसोलिडेट या मामूली गिरावट दिखा सकता है। यदि निफ्टी 22700 से ऊपर जाता है, तो तेजी जारी रहेगी। निफ्टी का सपोर्ट 22200 पर है।"
Nifty में खरीदारी करें या बिकवाली?
मिराए एसेट शेयरखान के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट जतिन गेडिया ने कहा कि निफ्टी के डेली मोमेंटम इंडिकेटर्स में पॉजिटिव क्रॉसओवर है जो एक खरीद संकेत है और इसलिए सपोर्ट जोन की ओर इस गिरावट को Buy के फेवर में माना जाना चाहिए।
बाजार विशेषज्ञ ने कहा, "ऊपर की ओर, निफ्टी का शॉर्ट टर्म टार्गेट 22800 से 23000 है, जबकि इसे 22250 से 22230 की सीमा में सपोर्ट मिलेगा।"
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट नंदीश शाह ने कहा, "निफ्टी को अपने 20-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (डीईएमए) के पास अड़चन का सामना करना पड़ा और इसके बाद इसमें गिरावट का रुख शुरू हुआ। निफ्टी के लिए सपोर्ट 22200-22245 की सीमा में देखा गया है, जबकि शॉर्ट टर्म में 22700 के पास एक रेजिस्टेंस देखा गया।''
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
