बिजनेस

Closing Bell: आज क्यों झूमा बाजार, सेंसेक्स 900 अंक भागा, निफ्टी 24700 से ऊपर बंद

शेयर बाजार में आज तीन दिन से जारी गिरावट का दौर थम गया। ग्लोबल मार्केट्स में मजबूत रिकवरी के बाद निफ्टी और सेंसेक्स भी जोरदार तेजी के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स जहां 900 अंक से ज्यादा तेजी के साथ बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 24700 पार हो गया है।

Image

सेंसेक्स में 900 अंक की तेजी (इमेज क्रेडिट कैन्वा)

Nifty Sensex Share Market Today: आज भारतीय शेयर बाजार में तीन दिन से जारी गिरावट के दौर पर ब्रेक लग गया। गुरुवार को भारतीय बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स अच्छे गैपअप के साथ खुले। निफ्टी ने जहां 135 अंक के गैपअप के साथ कारोबार शुरू किया है। वहीं, सेंसेक्स करीब 400 अंक तेजी के साथ खुला है। दिन के आखिर में दोनों इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ बंद हुए। निफ्टी जहां 285.40 अंक की तेजी के साथ 24,765.90 अंक पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 899.71 अंक की तेजी के साथ 80,015.90 अंक के अहम स्तर पर बंद हुआ।

इससे पहले बुधवार को अमेरिकी बाजार मजबूती के साथ बंद हुए। इसके अलावा सभी यूरोपीय और एशियाई बाजार भी हरे निशान में मजबूत रिकवरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसके साथ ही निफ्टी का फ्यूचर इंडेक्स गिफ्ट निफ्टी भी गुरुवार के मॉनिंग सेशन में लगातार मजबूत बना हुआ है। ऐसे में निफ्टी में गैप अप ओपनिंग देखने को मिल सकती है।

कैसा रहा निफ्टी-सेंसेक्स का कारोबार?

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूत तेजी देखने को मिली। निफ्टी 50 285.40 अंक (1.17%) उछलकर 24,765.90 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इंडेक्स ने 24,854.20 का हाई और 24,529.40 का लो बनाया, जबकि ओपनिंग 24,615.95 पर हुई थी। वहीं सेंसेक्स भी 899.71 अंक (1.14%) की बढ़त के साथ 80,015.90 पर बंद हुआ। दिन में सेंसेक्स 79,530.48 पर खुलकर 80,303.83 के उच्च स्तर तक गया, जबकि निचला स्तर 79,201.69 रहा। कुल मिलाकर बाजार में पूरे सत्र के दौरान खरीदारी का माहौल रहा और दोनों प्रमुख इंडेक्स दिन के ऊपरी स्तरों के करीब बंद हुए।

इंडेक्सओपनहाईलोबंद स्तरबदलाव% बदलाव
Nifty 5024,615.9524,854.2024,529.4024,765.90+285.40+1.17%
Sensex79,530.4880,303.8379,201.6980,015.90+899.71+1.14%

कैसा है ग्लोबल मार्केट का हाल?

एशियाई बाजारों में गुरुवार को मजबूत तेजी देखने को मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में निवेशकों का सेंटीमेंट सकारात्मक रहा। दक्षिण कोरिया का KOSPI करीब 8.78% की बड़ी उछाल के साथ सबसे ज्यादा चढ़ा, जबकि Taiwan Weighted 2.51% और SET Composite 2.31% की तेजी के साथ कारोबार करते दिखे। जापान का Nikkei 225 भी करीब 1.88% ऊपर बंद हुआ। इसके अलावा Jakarta Composite 1.73%, Straits Times 0.70% और Shanghai Composite 0.64% की बढ़त में रहे, जबकि Hang Seng में सीमित 0.40% की तेजी दिखी। कुल मिलाकर एशियाई बाजारों में व्यापक खरीदारी देखने को मिली, जिसका असर ग्लोबल सेंटीमेंट पर भी सकारात्मक रहा।

इंडेक्सलेटेस्ट स्तरबदलाव% बदलाव
KOSPI5,583.90+490.36+8.78%
Taiwan Weighted33,672.94+844.06+2.51%
SET Composite1,417.29+32.68+2.31%
Nikkei 22555,284.00+1,038.46+1.88%
Jakarta Composite7,710.54+133.48+1.73%
Straits Times4,846.56+33.81+0.70%
Shanghai Composite4,108.57+26.10+0.64%
Hang Seng25,351.00+101.52+0.40%

क्यों आई बाजार में तेजी?

शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी मुख्य रूप से हालिया गिरावट के बाद आई वैल्यू बाइंग, एशियाई और अमेरिकी बाजारों से मिले सकारात्मक ग्लोबल संकेत, और रिफाइनरी शेयरों में आई तेज खरीदारी की वजह से देखने को मिली। इसके अलावा India VIX में गिरावट से बाजार की घबराहट कुछ कम हुई, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा। मिडिल ईस्ट तनाव के बावजूद ईरान के बातचीत के संकेत और ऑयल सप्लाई को स्थिर रखने के अमेरिकी कदमों से भी बाजार को राहत मिली, जिसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article