NHPC Result: एनएचपीसी का दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 19 प्रतिशत घटकर 628 करोड़ रुपये पर

NHPC Result: समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का खर्च बढ़कर 1,727.85 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1,303.06 करोड़ रुपये था।

NHPC Result: सरकारी स्वामित्व वाली बिजली उत्पादक कंपनी एनएचपीसी का चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में खर्च बढ़ने से एकीकृत शुद्ध लाभ 19 प्रतिशत गिरकर 628.44 करोड़ रुपये पर आ गया। एनएचपीसी ने सोमवार को शेयर बाजार को दिसंबर तिमाही के वित्तीय नतीजों की जानकारी दी। एक साल पहले की समान अवधि में उसका शुद्ध लाभ 775.99 करोड़ रुपये रहा था।

NHPC Result

आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल आय भी एक साल पहले के 2,691.34 करोड़ रुपये से घटकर 2,549.69 करोड़ रुपये रह गई। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का खर्च बढ़कर 1,727.85 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1,303.06 करोड़ रुपये था।

End of Feed