फ्रॉड का नया तरीका, न OTP न ही किसी लिंक पर किया क्लिक, फिर भी उड़े लाखों

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Nov 26, 2023, 11:01 AM IST

No OTP and No link Click Call Fraud: कर्नाटक में एक महिला के डिजिटल वॉलेट (Digital Wallet) से 1 लाख रुपये की चोरी होने की घटना सामने आई है, लेकिन इससे पहले महिला के पास कोई ओटीपी या लिंक नहीं आया।

No OTP and No link Click Call Fraud: अक्सर साइबर क्राइम या किसी तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए ओटीपी या किसी लिंक पर क्लिक करने के लिए मना किया जाता है। ऐसे एक ऐसा फ्रॉड सामने आया है जिसमें बिना किसी लिंक पर क्लिक किए या फिर फोन में ओटीपी न आने पर बैंक खाते से पैसे उड़ गए हैं।

No OTP and No link Click Call Fraud

न तो कोई लिंक आया और न ही कोई ओटीपी आया फिर भी 1 लाख रुपये डिजिटल वॉलेट से उड़ गए।

टीओआई अखबार के मुताबिक कर्नाटक में एक महिला के डिजिटल वॉलेट (Digital Wallet) से 1 लाख रुपये की चोरी होने की घटना सामने आई है, लेकिन इससे पहले महिला के पास कोई ओटीपी या लिंक नहीं आया। 43 वर्षीय महिला का कहना है कि उसके पास न तो कोई लिंक आया और न ही कोई ओटीपी आया था, लेकिन उसके डिजिटल पेमेंट अकाउंट से पैसे भेजने के बहाने 1 लाख रुपये डिजिटल वॉलेट से उड़ गए।

End of Feed