बिजनेस

IREDA IPO का ऐसे चेक करें अलॉटमेंट, जानें लिस्टिंग डेट और कितना है GMP

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Nov 25, 2023, 02:14 PM IST

How to check IREDA IPO Allotment Status: इसका अलॉटमेंट 29 नवंबर को हो सकता है। वहीं शेयरों की BSE और NSE पर 4 दिसंबर को एंट्री हो सकती है।

Image

इरेडा का का 2,150.21 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 21-23 नवंबर के बीच खुला था।

Photo : Twitter

How to check IREDA IPO Allotment Status: देश की सबसे बड़ी सरकारी इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) का आईपीओ 23 नवंबर को बंद हो चुका है और इसे 38 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन मिला था। इसका अलॉटमेंट 29 नवंबर को हो सकता है। वहीं शेयरों की BSE और NSE पर 4 दिसंबर को एंट्री हो सकती है। आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से यह 11 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर है यानी कि लिस्टिंग पर आईपीओ निवेशकों को 34 फीसदी से अधिक का मुनाफा मिल सकता है।

IREDA IPO Allotment Status: BSE की वेबसाइट पर ऐसे देखें अलॉटमेंट स्टेटस

  • बीएसई पर डायरेक्ट लिंक के जरिए अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
  • इश्यू टाइप में इक्विटी चुनें और ड्रॉप डाउन मेन्यू में से इश्यू नाम IREDA चुनें।
  • एप्लीकेशन नंबर या पैन नंबर भरें।
  • ‘I am not a Robot’ पर क्लिक करके सर्च टैब पर क्लिक करें।
  • शेयरों का अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिखने लगेगा।

IREDA IPO को मिला था अच्छा रिस्पांस

इरेडा का का 2,150.21 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 21-23 नवंबर के बीच खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था। ओवरऑल यह आईपीओ 38.80 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 104.57 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 24.16 गुना, खुदरा निवेशकों का हिस्सा 7.73 गुना और एंप्लॉयीज का हिस्सा 9.80 गुना भरा था। आईपीओ का प्राइस बैंड 30-32 रुपये था।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article