New Income Tax Bill 2025: संसद में पेश हुआ नया इनकम टैक्स बिल, आप पर क्या पड़ेगा असर?

New Income Tax Bill 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में नया इनकम टैक्स बिल पेश कर दिया है, आयकर विधेयक 2025 पुराने और जटिल आयकर अधिनियम 1961 की जगह लेगा। नया कानून 50% तक सरल होगा, आइए जानते हैं इस बिल में पुराने बिल से क्या बदलाव हुए हैं।

New Income Tax Bill 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में संशोधित आयकर विधेयक 2025 पेश किया, जो पुराने आयकर अधिनियम 1961 की जगह लेगा। इसका मकसद टैक्स कानून को ज्यादा आसान, साफ और आधुनिक बनाना है। सरकार ने इसमें सिलेक्ट कमेटी की लगभग सभी सिफारिशें शामिल की हैं।

New Income Tax Bill 2025

New Income Tax Bill 2025(Pic Credit: Canva)

पीटीआई न्यूज के मुताबिक पुराना कानून काफी जटिल हो गया था 60 साल में इसमें 4,000 से ज्यादा बदलाव हुए और 5 लाख से ज्यादा शब्द जुड़ गए थे। अब नया कानून लगभग 50% छोटा और समझने में आसान होगा।

End of Feed