GST 2.0: कल से पनीर, घी और शैंपू से लेकर AC-कार तक होंगे सस्ते, यहां देखें नए रेट्स

फेस्टिव सीजन की शुरुआत से पहले आम जनता को बड़ी राहत मिलने वाली है। रसोई में इस्तेमाल के सामान से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, दवाइयां और उपकरणों से लेकर वाहन तक लगभग 375 वस्तुएं सोमवार यानी 22 सितंबर से सस्ती हो जाएंगी। जीएसटी में कटौती सोमवार यानी कल से ही लागू होने जा रही हैं।

फेस्टिव सीजन की शुरुआत और नवरात्र के पहले दिन आम जनता को बड़ी राहत मिलने वाली है। कल यानी सोमवार 22 सितंबर से नए GST रेट लागू होंगे जिसके चलते कई रोजमर्रा इस्तेमाल वाली चीजें सस्ती होंगी। यानी अब जेब पर कम बोझ पड़ेगा और जरूरी सामान पहले से सस्ता मिलेगा। रसोई में इस्तेमाल के सामान से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, दवाइयां और उपकरणों से लेकर वाहन तक लगभग 375 वस्तुएं सोमवार यानी 22 सितंबर से सस्ती हो जाएंगी। जीएसटी में कटौती सोमवार यानी कल से ही लागू होने जा रही हैं।

सस्ते होंगे ये सामान

ये चीजें होंगी सस्ती

जीएसटी परिषद ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 22 सितंबर (नवरात्रि के पहले दिन) से जीएसटी दरें कम करने का फैसला किया है। घी, पनीर, मक्खन, नमकीन, केचप, जैम, सूखे मेवे, कॉफी और आइसक्रीम जैसी आम इस्तेमाल की चीजें और टीवी, एयर कंडीशनर (एसी), वॉशिंग मशीन जैसे महंगे उत्पाद भी सस्ते हो जाएंगे।

End of Feed