बिजनेस

जून महीने में 10 लाख से ज्यादा नये लोगों को मिली नौकरी, महिलाओं और युवाओं ने मारी बाजी

EPFO First-Time Workers Job Data: आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि 2.8 लाख पहली बार महिला सदस्य ईपीएफओ में शामिल हुईं। फॉर्मल सेक्टर में शामिल होने वाली नई महिला सदस्यों का प्रतिशत पिछले 11 महीनों में सबसे अधिक रहा।

Image

जून महीने में 10 लाख से ज्यादा नये लोगों को मिली नौकरी

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • जून में EPFO से जुड़े 11 लाख लोग
  • मई में 9.2 लाख रही संख्या
  • युवाओं की हिस्सेदारी रही 57.87 फीसदी

EPFO First-Time Workers Job Data: औपचारिक क्षेत्र में जॉब क्रिएशन (नई नौकरी जनरेट) में जून में तेजी देखी गई। जून में कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) में पहली बार प्रवेश करने वालों की संख्या बढ़कर 11 लाख हो गई, जो अगस्त 2022 के बाद सबसे अधिक रही यानी जून 2023 तक बीते 9 महीनों में सबसे अधिक। उससे पहले मई में 9.2 लाख कर्मचारी पहली बार ईपीएफ में शामिल हुए थे। ईपीएफ में पहली बार एंट्री करने वालों का मतलब है कि इन लोगों ने पहली बार नौकरी शुरू की।

पहली बार नौकरी शुरू करने वाली महिलाएं

गौरतलब है कि आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि 2.8 लाख पहली बार महिला सदस्य ईपीएफओ में शामिल हुईं। फॉर्मल सेक्टर में शामिल होने वाली नई महिला सदस्यों का प्रतिशत पिछले 11 महीनों में सबसे अधिक रहा। इसके अलावा, जून के दौरान कुल महिला सदस्यों की संख्या में 3.90 लाख का इजाफा हुआ, जो अगस्त, 2022 के बाद से सबसे अधिक है।

जून के दौरान नए शामिल हुए सदस्यों में से 18-25 वर्ष के आयु वर्ग के सदस्यों की संख्या 57.87 फीसदी है।

जॉब क्रिएशन डेटा में होता है बदलाव

ईपीएफओ पेरोल डेटा को इकोनॉमी में औपचारिक क्षेत्र में जॉब क्रिएशन के लिए हाई फ्रीक्वेंसी तरीका माना जाता है। हालाँकि, इस डेटा में संशोधन होता है। वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही में सितंबर तक ईपीएफओ में नए प्रवेशकों की संख्या 10 लाख से ऊपर रही थी, मगर अक्टूबर 2022 से इनमें कमी आ गई थी और तब से ये लगातार 10 लाख से कम बनी हुई थी।

अगस्त 2022 में 10.6 लाख हुए थे शामिल

अगस्त 2022 में कम से कम 10.6 लाख नए कर्मचारी ईपीएफ में शामिल हुए थे, जो पिछला उच्चतम स्तर था। वहीं पिछले साल सितंबर में 10.1 लाख सदस्य ईपीएफओ में शामिल हुए थे।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article