New Business Ideas with Low Investment: लोग सिर्फ मोबाइल चलाना ही नहीं बल्कि उसे स्टाइल के साथ मैंटेन करना भी पसंद करते हैं। उसके लिए लोग जल्दी-जल्दी फोन का कवर भी बदलते हैं। यही मोबाइल का कवर (Mobile Phone Cover) आपके लिए बिजनेस का अच्छा आइडिया हो सकता है। आप छोटी सी जगह में खूबसूरत मोबाइल कवर तैयार कर अच्छी कमाई कर सकते हैं।
खरीदनी होगी मशीन
सबसे पहले सादे प्लास्टिक या सिलिकॉन मोबाइल कवर खरीदें और साथ ही आपको मोबाइल कवर प्रिंटर मशीन खरीदनी होगी। इसके अलावा कंप्यूटर या लैपटॉप, सबलीमेशन मशीन, प्रिंटिंग इंक और सबलीमेशन पेपर ये सारा सामान आपको 60-65 हजार रु में मिल सकता है।
इनमें 3D Sublimation Machine, जो मोबाइल कवर प्रिंटिग मशीन है, आपको 25000 रु में मिल जाएगी।
क्या है मोबाइल कवर प्रिंट करने की प्रॉसेस
- कंप्यूटर या लैपटॉप में 99 सबलिमेशन सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करें और उससे सबलिमेशन प्रिंटर अटैच करें
- फिर कंप्यूटर से जिस थीम का बैक कवर बनाना है, उसका प्रिंट निकालें। ये थीम की मिरर इमेज निकलेगी
- फिर प्रिंटेड थीम को मोबाइल कवर पर फिट करके सबलिमेशन टेप से चिपकाएं। ये एक खास टेप होता है, जो 200 डिग्री तापमान पर भी नहीं पिघलेगा
- फिर उसे सबलिमेशन मशीन में डालें और टाइम सेट करें
- फिर मशीन में टाइमर ऑन करें, जो 8 से 10 मिनट होगी
- समय पूरा होने पर मशीन से निकाल दें। इसमें लगा पेपर हटाएं और आप मोबाइल कवर पर पसंदीदा थीम प्रिंट कर चुके होंगे
कैसे बेचें अपना प्रोडक्ट
सबसे बढ़िया तरीका है ऑनलाइन प्लेटफॉर्म। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपना रजिस्ट्रेशन करके वहां से अपने प्रोडक्ट बेचें। बाकी यदि आप समय दे सकें तो मार्केट और दुकानों पर अपना सामान पहुंचा सकते हैं।
