Nestle India: नेस्ले इंडिया ने बढ़ाई रॉयल्टी फीस, पैरेंट कंपनी को देना होगा बिक्री का 5.25 फीसदी हिस्सा

Nestle India Hikes Royalty Fee: नेस्ले इंडिया शुद्ध बिक्री के 5.25 प्रतिशत तक की दर से पेमेंट करेगी और यह पांच सालों में क्रमबद्ध तरीके से दिया जाएगा। नेस्ले इंडिया की बढ़ी हुई रॉयल्टी फीस पेमेंट जुलाई 2024 से लागू होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • नेस्ले इंडिया ने किया रॉयल्टी फीस में इजाफा
  • पैरेंट कंपनी को मिलेगा बिक्री का 5.25%
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर भी कर चुकी है बढ़ोतरी

Nestle India Hikes Royalty Fee: कुछ महीने पहले हिंदुस्तान यूनिलीवर के बोर्ड ने इसकी पैरेंट कंपनी यूनिलीवर को रॉयल्टी फीस पेमेंट में वृद्धि को मंजूरी दी थी। इसके बाद अब नेस्ले इंडिया ने भी ऐसा ही फैसला लिया है। मैगी बनाने वाली कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने रॉयल्टी पेमेंट में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब, नेस्ले इंडिया अपनी पैरेंट कंपनी Société des Produits Nestlé S.A. (लाइसेंसर) को पहले से अधिक जनरल लाइसेंस फीस का भुगतान करेगी। एफएमसीजी दिग्गज की रॉयल्टी फीस में 0.15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी।

शुद्ध बिक्री का 5.25 फीसदी करेगी भुगतान

नेस्ले इंडिया शुद्ध बिक्री के 5.25 प्रतिशत तक की दर से पेमेंट करेगी और यह पांच सालों में क्रमबद्ध तरीके से दिया जाएगा। इसके बोर्ड ने कहा है कि ऑडिट समिति की सिफारिश पर, कंपनी ने नेस्ले एस.ए. को जनरल लाइसेंस फीस (रॉयल्टी) के भुगतान को मंजूरी दे दी, जो कि बेचे गए उत्पादों की शुद्ध बिक्री पर (टैक्स को छोड़कर) 5.25% से अधिक नहीं होगी।

End of Feed