Nepal Copycats: 11 कंपनियों ने मशहूर ब्रांड्स की नाक में किया दम, 10 साल से चल रहा ‘तारीख पर तारीख’ का खेल

नेपाल में फेक ब्रांड्स ने कई कंपनियों के नाक में दम कर दिया है। कोका कोला से ह्यूगो बॉस जैसे ब्रांड्स पिछले करीब एक दशक से इन कंपनियों से कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।

Nepal Copycats Case: नेपाल में नकली ब्रांड्स का खेल अब खुलकर सामने आ गया है। ग्लोबल कंपनियों की शिकायतों के बाद सरकार ने कार्रवाई तेज की, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि ज्यादातर कंपनियां नोटिस के बाद भी सामने नहीं आईं। अब मामला कोर्ट में पहुंच चुका है और सख्त फैसले की उम्मीद है। काठमांडो पोस्ट ने इस मामले को रिपोर्ट करते हुए बताया है कि अब जल्द ही इस मामले में अदालत (Court) कोई फैसला सुना सकती है।

Nepal Copycats

10 साल से चल रहा केस

11 में से 9 कंपनियां गायब

नेपाल सरकार ने ट्रेंडमार्क उल्लंघन के आरोप में 11 कंपनियों को नोटिस जारी किया था, लेकिन तय डेडलाइन तक सिर्फ 2 कंपनियों ने जवाब दिया। बाकी 9 कंपनियों की चुप्पी अब उनके लिए भारी पड़ सकती है। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, अगर कोई कंपनी कोर्ट में अपना पक्ष नहीं रखती है, तो फैसला आमतौर पर उसके खिलाफ ही जाता है, जिससे इन कंपनियों पर सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है।

End of Feed