तुरंत चाहिए पैसा? भूलकर भी मत लें पर्सनल लोन, FD का यह सीक्रेट तरीका बचाएगा भारी ब्याज!

अचानक पैसों की किल्लत होने पर पर्सनल लोन लेने के बजाय अपनी एफडी (FD) का इस्तेमाल करना ज्यादा समझदारी भरा हो सकता है। जानिए एफडी के बदले लोन लेने के फायदे और ब्याज में भारी बचत का सीक्रेट तरीका।

जीवन में कई बार अचानक मेडिकल इमरजेंसी, बच्चों की पढ़ाई या बिजनेस की जरूरतों के लिए तुरंत बड़े फंड की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी स्थिति में ज्यादातर लोग सीधे पर्सनल लोन (Personal Loan) के लिए अप्लाई कर देते हैं या फिर अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को समय से पहले तोड़ (Premature Withdrawal) देते हैं। हालांकि, ये दोनों ही फैसले आर्थिक रूप से भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। जानकारों के मुताबिक, आपात स्थिति में फंड का इंतजाम करने का सबसे स्मार्ट तरीका 'लोन अगेंस्ट एफडी' (Loan Against FD) है, जो बेहद कम खर्च में तुरंत पैसे की कमी को पूरा कर देता है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं लोन अगेंस्ट FD के क्या फायदे हैं?

Loan Against Fixed Deposit

भूलकर भी मत लें पर्सनल लोन, FD का यह सीक्रेट तरीका बचाएगा भारी ब्याज!

पर्सनल लोन के फायदे

अगर आप पर्सनल लोन लेते हैं, तो बैंकों की ब्याज दरें आमतौर पर 10.5% से लेकर 24% प्रति वर्ष तक होती हैं। इसके साथ ही आपको भारी-भरकम प्रोसेसिंग फीस, फाइल चार्ज और लंबी कागजी कार्रवाई से गुजरना पड़ता है। वहीं दूसरी तरफ, यदि आप अपनी एफडी के बदले लोन लेते हैं, तो बैंक आपको आपकी FD की ब्याज दर से केवल 1% से 2% अधिक ब्याज पर लोन दे देते हैं। यानी अगर आपकी FD पर 7% का ब्याज मिल रहा है, तो लोन आपको केवल 8% या 9% की बेहद सस्ती दर पर मिल जाएगा।

End of Feed