NDR Auto Components Bonus Share Issue: एनडीआर ऑटो कंपोनेंट्स लिमिटेड का शेयर आज मंगलवार को बीएसई पर 5% से अधिक मजबूत हुआ। दरअसल ये स्मॉल कैप कंपनी 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने जा रही है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट को 25 अक्टूबर, 2024 से बदल कर 25 सितंबर, 2024 कर दिया गया है। एनडीआर ऑटो कंपोनेंट्स के शेयरों ने पिछले 3 महीनों में ही 131% का रिटर्न दिया और 2024 में अब तक इसने126% की बढ़त हासिल की। आज कंपनी का शेयर क्लोजिंग पर 5.05 फीसदी की मजबूती के साथ 1880 रु पर ट्रेड करता दिखा।
ये भी पढ़ें -
क्या होते हैं बोनस शेयर
बोनस शेयर किसी कंपनी की तरफ से मौजूदा शेयरधारकों को किसी तय रेशियो में बिना किसी चार्ज के फ्री में दिए जाते हैं। बोनस शेयर रिटेल निवेशकों के लिए कंपनी में निवेश को ज़्यादा आकर्षक बनाते हैं। इससे लिक्विडिटी बढ़ाकर शेयरों की कीमत कम की जाती है।
शेयरधारकों को डिविडेंड देने के बजाय उन्हें एक अच्छा ऑप्शन भी माना जाता है। बोनस शेयर किसी कंपनी की अच्छी वित्तीय स्थिति को भी दर्शाते हैं।
94 साल पुरानी है एनडीआर ऑटो
एनडीआर ऑटो कंपोनेंट्स लिमिटेड (एनएसीएल) रोहित रेलन ग्रुप का एक हिस्सा है, जिसकी शुरुआत 1930 के दशक में हुई थी। इसके फाउंडर एन.डी. रेलन ने फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में स्टॉकब्रोकर के तौर पर शुरुआत की थी।
अस्सी के दशक में, ग्रुप ने एक बिल्कुल नए सेक्टर -ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग - में खुद को भारत सीट्स लिमिटेड और शारदा मोटर इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एसएमआईएल) के नाम से ऑटो कंपोनेंट्स के प्रमुख निर्माता के तौर पर स्थापित किया।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर बोनस शेयर इश्यू की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
