शापूरजी पालोनजी ग्रुप ने मुंबई में कई अहम इमारतें बनाईं। साथ ही ढेरों हाउसिंग प्रोजेक्ट और रेसिडेंशियल इलाके तैयार किए। इसीलिए कहा जाता है कि इस ग्रुप ने आधी मुंबई को बसाया है।
सबसे पहले ग्रुप ने मुंबई में चौपाटी फुटपाथ बनाया। वहीं मुंबई में बॉम्बे सेंट्रल स्टेशन, बेबोर्न स्टेडियम, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, सिटी बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और एचएसबीसी के हेडक्वार्टर भी इसी ने बनाए।
मुंबई में इस ग्रुप ने नरीमन हाउसिंग सोसायटी, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, लीलावती अस्पताल और नरीमन पॉइंट इलाके में प्रीमियम आवासीय फ्लैट्स भी बनाए हैं।
मुंबई में अपने काम के दम पर शापूरजी पालोनजी ग्रुप को काफी पहनचान मिली। इसीलिए इसे मस्कट के सुल्तान का महल, गाम्बिया की नेशनल असेंबली, मॉरीशस में एबेने आईटी पार्क और घाना में राष्ट्रपति कार्यालय बनाने का भी मौका मिला।
शपूर मिस्त्री से ग्रुप की कमान पालोनजी मिस्त्री के पास आई। पालोनजी मिस्त्री के बाद उनके बेटे ने ग्रुप की कमान संभाली, जिनका नाम शपूर मिस्त्री ही है।
आज ग्रुप के चेयरमैन शपूर मिस्त्री हैं। वहीं पालोन मिस्त्री ग्रुप के डायरेक्टर हैं। अब शपूर मिस्त्री एंड फैमिली की नेटवर्थ करीब 1.41 लाख करोड़ रु से अधिक है।