Raymond Group: रेमंड ग्रुप की तीन कंपनियों के बोर्ड से नवाज मोदी को बाहर निकाला गया, पति गौतम सिंघानिया से चल रहा विवाद

Nawaz Modi-Gautam Singhania: रिपोर्ट के अनुसार रेमंड ग्रुप ने जे.के. इनवेस्टर्स (बांबे), रेमंड कंज्यूमर केयर, स्मार्ट एडवाइजरी एंड फिनसर्व कंपनियों के बोर्ड ने नवाज मोदी को निदेशक मंडल की टीम से हटा दिया है। बीते नवंबर में गौतम और नवाज ने अलग होने की जानकारी पब्लिक की थी।

Nawaz Modi-Gautam Singhania:रेमंड कंपनी के चेयरमैन गौतम सिंघानिया और उनकी पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया के तलाक का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। ऐसी खबर हैं कि नवाज मोदी को रेमंड ग्रुप की तन कंपनियों के बोर्ड से बाहर कर दिया है। इस कार्रवाई से साफ है कि नवाज मोदी और गौतम सिंघानिया के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। इसके पहले दोनों के अलग होने के बाद तलाक के एवज में पति गौतम सिंघानिया से दौलत की 75 फीसदी हिस्सेदारी मांगी थी। यह हिस्सेदारी उन्होंने बेटी निहारिका, निशा और अपने लिए मांगी । जिस पर गौतम सिंघानिया तैयार नहीं हुए थे। गौतम सिंघानिया करीब 11000 करोड़ रुपये की दौलत के मालिक हैं। और बीते नवंबर में गौतम और नवाज ने अलग होने की जानकारी पब्लिक की थी।

nawaz modi-gautam singhania

नवाज मोदी को रेमंड ग्रुप से झटका

इन कंपनियों से निकाला

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार रेमंड ग्रुप ने जे.के. इनवेस्टर्स (बांबे), रेमंड कंज्यूमर केयर, स्मार्ट एडवाइजरी एंड फिनसर्व कंपनियों के बोर्ड ने नवाज मोदी को निदेशक मंडल की टीम से हटा दिया है और इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दी जा चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार नवाज ने इस कार्रवाई का विरोध किया है और आने वाले समय में नवाज मोदी इसके लिए कानूनी लड़ाई भी लड़ सकती है। और इस बात की संभावना है कि नवाज मोदी सिंघानिया को रेमंड के बोर्ड से भी हटाया जा सकता है।

End of Feed