Government revise small saving schemes interest rates: अगर आप पोस्ट ऑफिस सेविंग्स स्कीम से लेकर सुकन्या समृद्धि योजना सरीखी स्मॉल सेविंग स्कीम्स (एसएसएस) में निवेश करते हैं, तब आपके लिए खुशखबरी है। वित्त मंत्रालय ने नई तिमाही के लिए ब्याज दरों का ऐलान कर दिया है। इसके तहत विभिन्न योजनाओं पर 0.1 फीसदी से लेकर 0.70 फीसदी तक इंटरेस्ट रेट बढ़ाए गए हैं। हालांकि सरकार ने इस बार भी PPF की ब्याज दरों में कई इजाफा नहीं किया है।नई ब्याज दरें एक अप्रैल 2023 से जून 2023 की तिमाही के लिए मान्य होंगी।
तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)
जानें किस योजना पर कितना बढ़ा ब्याज
स्कीम
सबसे ज्यादा इस स्कीम पर ब्याज
नई ब्याज दरों के ऐलान में सबसे ज्यादा राष्ट्रीय बचत पत्र ( NSC ) पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गई है। इसके तहत अब एक अप्रैल से 7.0 फीसदी की जगह 7.7 फीसदी ब्याज मिलेगा। इसके अलावा एक साल, 2 साल , 3 साल और 5 साल की जमाओं पर भी ब्याज दरों में 0.1 फीसदी से लेकर 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। वहीं किसान विकास पात्र अब 120 महीने की जगह 115 महीने में मेच्योर हो जाएगा। उस पर नई ब्याज दरें 7.2 फीसदी से बढ़ाकर 7.5 फीसदी कर दी गई हैं।
PPF पर फिर निराशा
वित्त मंत्रालय ने बचत खातों के साथ-साथ PPF पर इस बार भी ब्याज दरें नहीं बढ़ाई हैं। जिस तरह EPF पर 0.05 फीसदी ब्याज दरें बढ़ाने का फैसला किया गया, ऐसे में उम्मीद थी कि इस बार PPF की ब्याज दरों में भी बढ़ोतरी होगी। लेकिन उसे 7.1 फीसदी पर बरकरार रखा गया है।
