नंदिनी घी और मक्खन हुआ महंगा, आज से लागू हुईं नई कीमतें

Nandini Ghee Butter Price: बीएएमयूएल ने नंदिनी ब्रांड के घी और मक्खन की कीमतें बढ़ा दी हैं। नई दरें 24 जुलाई 2026 से लागू हैं। घी करीब 2.14% और मक्खन लगभग 8% महंगा हुआ।

Nandini Ghee Butter Price: अगर आप नंदिनी ब्रांड का घी या मक्खन खरीदते हैं, तो अब आपको इसके लिए पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी। बेंगलुरु सहकारी दुग्ध संघ (BAMUL) ने नंदिनी ब्रांड के घी और मक्खन की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई कीमतें 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार) से लागू हो गई हैं और अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगी। इस फैसले का असर सीधे उन उपभोक्ताओं पर पड़ेगा, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए नंदिनी के डेयरी उत्पाद खरीदते हैं।

Nandini Ghee Price, Nandini Butter Price, BAMUL, Bengaluru Cooperative Milk Union, Dairy Products, Milk Prices

नंदिनी घी, मक्खन की कीमतों में बढ़ोतरी, नई दरें लागू (तस्वीर-istock)

घी और मक्खन दोनों हुए महंगे

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक बीएएमयूएल ने अपने आधिकारिक सर्कुलर में कीमतों में बढ़ोतरी की जानकारी दी है। हालांकि, संस्था ने यह नहीं बताया कि कीमतों में कुल कितने प्रतिशत की वृद्धि की गई है। लेकिन खुदरा कारोबारियों के अनुसार, नंदिनी घी की कीमत में करीब 2.14 प्रतिशत और मक्खन की कीमत में करीब 8 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। नई दरें तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

End of Feed