Mutual Fund Houses High Return Scheme: मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) की एक नई कैटेगरी शुरू कर सकता है। नई कैटेगरी में अधिक रिटर्न कमाने का मौका मिलेगा, मगर रिस्क भी अधिक होगा। सेबी की तरफ से इस मामले में एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स ऑफ इंडिया (AMFI) को एक लेटर लिखा गया है।
म्यूचुअल फंड हाउस हाई रिटर्न स्कीम
निवेशकों को होगा फायदा
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार एम्फी के साथ हुई बैठक में सेबी ने इस नई कैटेगरी का प्रस्ताव पेश किया था। बता दें कि अकसर निवेशक अधिक रिटर्न कमाने के चक्कर में पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (पीएमएस) या नॉन-रजिस्टर्ड एडवाइजर्स की सलाह पर ऐसे शेयरों में निवेश कर देते हैं, जो बहुत मजबूत नहीं होते।
क्या है सेबी का प्लान
ऐसे में सेबी चाहता है कि म्यूचुअल फंड हाउस हाई रिस्क वाली स्कीम शुरू करें, तो निवेशकों को अधिक रिटर्न कमाने का मौका मिलेगा और वे कमजोर शेयरों में निवेश करने से बचेंगे।
फंड हाउस कहां-कहां कर सकेंगे निवेश
सेबी ने अभी वे इंस्ट्रूमेंट्स सुनिश्चित नहीं किए हैं, जिनमें इन स्कीमों के तहत निवेश किया जा सकेगा। मगर अनुमान है कि ऐसी स्कीमों को स्मॉलकैप, मिडकैप, माइक्रो-कैप और मिनी-कैप स्टॉक्स के साथ-साथ डेरिवेटिव में निवेश करने की इजाजत मिल सकती है। हाई रिस्क लेवेरज स्ट्रेटेजी को इसमें शामिल किया जा सकता है।
फिलहाल ये प्रस्ताव अभी केवल चर्चा का विषय है। इस प्रस्ताव का नतीजा क्या होगा और 45 लाख करोड़ रुपये की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई स्कीम पर कैसा रेस्पॉन्स देगी, ये फिलहाल क्लियर नहीं है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर स्टॉक मार्केट और म्यूचुअल फंड की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इन दोनों में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
