बिजनेस

अब धोनी बताएंगे SBI योजनाओं के फायदे, देश के सबसे बड़े बैंक ने कैप्टन कूल को बनाया ब्रांड एम्बेसडर

SBI Made MS Dhoni Brand Ambassador: देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना आधिकारिक ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।

Image

एसबीआई ने एमएस धोनी को बनाया ब्रांड एंबेसडर

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • धोनी बने एसबीआई के ब्रांड एम्बेसडर
  • बताएंगे बैंक की स्कीमों के बारे में
  • मार्केटिंग और प्रमोशनल कैम्पेन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे

SBI Made MS Dhoni Brand Ambassador: देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने आधिकारिक ब्रांड एम्बेसडर के रूप में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को नियुक्त किया है। बैंक के अनुसार एसबीआई के ब्रांड एंबेसडर के रूप में एमएस धोनी इसके कई मार्केटिंग और प्रमोशनल कैम्पेन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वे एसबीआई की अलग-अलग स्कीमों की भी जानकारी देते दिखेंगे।

कैप्टन कूल हैं धोनी

एसबीआई के अनुसार तनावपूर्ण परिस्थितियों में संयम बनाए रखने की धोनी की उल्लेखनीय क्षमता और दबाव में क्लियर सोच और फौरन फैसले लेने की उनकी क्षमता उन्हें देश भर में बैंक के ग्राहकों और हितधारकों के साथ जुड़ने के लिए एसबीआई के लिए बतौर ब्रांड एम्बेसडर आदर्श ऑप्शन बनाती है। अपने संयम के लिए ही उन्हें कैप्टन कूल कहा जाता है।

बैंक के मुताबिक एसबीआई और धोनी के बीच यह पार्टनरशिप विश्वसनीयता और लीडरशिप के मूल्यों को दर्शाते हुए, बैंक के ग्राहकों के साथ गहरे संबंध बनाने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।'

5 लाख करोड़ रु की मार्केट कैपिटल

बीएसई (BSE) पर एसबीआई का शेयर शुक्रवार को 561 रु पर बंद हुआ था। इस रेट पर बैंक की मार्केट कैपिटल 5.01 लाख करोड़ रु है। इसके 52 हफ्तों का शिखर 629.65 रु और निचला स्तर 499.35 रु रहा है।

बीते एक महीने में एसबीआई का शेयर करीब 7 फीसदी और 6 महीने में लगभग ढाई फीसदी गिरा है। 2023 में अब तक ये 8.4 फीसदी कमजोर हुआ है। इसी तरह एक साल में यह 2.23 फीसदी फिसला है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article