बिजनेस

टाटा टेक्नोलॉजीज का IPO खुलने से पहले दे रहा मुनाफे का संकेत, 250 रु पर पहुंचा GMP

Tata Technologies IPO GMP: टाटा टेक्नोलॉजीज का शेयर ग्रे मार्केट में 250 रुपये के प्रीमियम पर पहुंच गया है। यानी आईपीओ में जो प्राइस हो सकता है, उसके मुकाबले ये पहले ही प्रीमियम पर पहुंच गया है।

Image

टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ जीएमपी

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • नवंबर में आ सकता है टाटा टेक का आईपीओ
  • 250 रु पर पहुंच गया है प्रीमियम
  • 2 दशक बाद टाटा ग्रुप की कंपनी का आएगा आईपीओ

Tata Technologies IPO GMP: करीब 2 दशक बाद टाटा ग्रुप (Tata Group) की किसी कंपनी का आईपीओ (IPO) खुलने जा रहा है। टाटा ग्रुप टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (Tata Technologies IPO) का आईपीओ ला रहा है। सेबी से मंजूरी मिलने के बाद इस आईपीओ की काफी चर्चा है।

हालांकि अभी तक आईपीओ का प्राइस बैंड या इसकी डेट नहीं तय हुई है। मगर ग्रे मार्केट में टाटा टेक्नोलॉजीज का शेयर अच्छे खासे प्रीमियम पर चल रहा है, जो आईपीओ से पहले ही मुनाफे का संकेत है।

कितने पर है प्रीमियम

आईपीओ वॉच के अनुसार कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 250 रुपये के प्रीमियम पर पहुंच गया है। यानी आईपीओ में जो प्राइस हो सकता है, उसके मुकाबले ये पहले ही प्रीमियम पर पहुंच गया है। ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) से अनुमान लगता है कि कोई आईपीओ फायदा करा सकता है या नहीं। हालांकि आईपीओ खुलने और शेयर की लिस्टिंग तक यह घट भी सकता है।

इनवेस्टरगेन के अनुसार टाटा टेक्नोलॉजीज का ग्रे मार्केट में प्रीमियम 240 रुपये पर है।

कब आ सकता है आईपीओ

अनुमान लगाए जा रहे हैं कि टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ नवंबर में आ सकता है। टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में कुल जितने शेयर बेचे जाएंगे, उसमें एक हिस्सा कर्मचारियों और टाटा मोटर्स के शेयरहोल्डर्स के लिए रिजर्व रहेगा।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article