लोन भरोसे घर लेना नहीं होता फायदे का सौदा, यूज करें 2-इन-1 फॉर्मूला, खुल जाएगी आंख

Mutual Fund SIP vs Home Loan For Own House: 30 लाख का लोन अगर 20 साल के लिए लिया जाए तो 9 फीसदी सालाना ब्याज दर पर ईएमआई बनेगी 27,000 रु। कैलकुलेटर के अनुसार आप ब्याज के रूप में 34.78 लाख रु का भुगतान करेंगे। यानी 40 लाख रु की प्रॉपर्टी आपको 74.78 लाख रु में पड़ेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • घर खरीदने के लिए होम लोन पड़ेगा महंगा
  • चुकाना होगा मोटा ब्याज
  • म्यूचुअल फंड एसआईपी से होगी बचत

Mutual Fund SIP vs Home Loan For Own House: अपना घर सबका सपना होता है। मगर घर खरीदने के लिए काफी पैसा चाहिए। इसलिए अकसर लोग होम लोन (Home Loan) का विकल्प चुनते हैं। पर क्या आपने कभी सोचा है कि होम लोन के मुकाबले में एक और ऑप्शन है, जो आपको घर खरीदने में मदद कर सकता है। ये ऑप्शन म्यूचुअल फंड एसआईपी (Mutual Fund SIP) है।

Mutual Fund SIP vs Home Loan

कैसे आसानी से खरीदें घर

यदि आप एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश करें तो कुछ सालों में बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। आगे जानिए होम लोन और म्यूचुअल फंड एसआईपी में कौन सा ऑप्शन बेहतर हो सकता है।

End of Feed