बिजनेस

इंडिगो के बाद अब एयर इंडिया खरीदने जा रही है 470 विमान, एयरबस और बोइंग से डील हुई साइन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 20, 2023, 10:05 PM IST

एयर इंडिया ने मंगलवार को एयरबस और बोइंग से करीब 70 अरब डॉलर में 470 विमानों की खरीद करेगी। इसके करार पर हस्ताक्षर आज किया गया।

Image

एयर इंडिया ने एयरबस, बोइंग से 470 विमानों की खरीद के करार पर हस्ताक्षर किए

Photo : PTI

इंडिगो के बाद अब एयर इंडिया जल्द ही अपने फ्लीट को विस्तार करने जा रही है। एयर इंडिया 470 विमान खरीदने जा रही है। इसके लिए सौदा भी हो चुका है। ये विमानें एयरबस और बोइंग बनाकर एयर इंडिया को देगी।

कितने में साइन हुई डील

एयर इंडिया ने मंगलवार को एयरबस और बोइंग से करीब 70 अरब डॉलर में 470 विमानों की खरीद करेगी। इसके करार पर हस्ताक्षर आज किया गया। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने इस साल फरवरी में कहा था कि वह बड़े आकार वाले विमानों सहित कुल 470 विमान इन दोनों विमान बनाने वाली कंपनियों से खरीदेगी।

क्या कहा एयर इंडिया ने

एयरलाइन ने बयान में कहा- "इस पक्के ऑर्डर में 34 ए350-1,000, छह ए350-900, 20 बोइंग 787 ड्रीमलाइनर और 10 बोइंग 777 एक्स बड़े विमानों के अलावा 140 एयरबस ए320 नियो, 70 एयरबस ए321 नियो और 190 बोइंग 737 मैक्स छोटे आकार के विमान शामिल हैं।"

कब मिलेंगे विमान

इस खरीद करार पर पेरिस एयर शो से इतर हस्ताक्षर किए गए। एयर इंडिया ने कहा कि यह करार उसके द्वारा फरवरी में घोषित 70 अरब डॉलर (सूचीबद्ध मूल्य पर आधारित) के बेड़ा विस्तार कार्यक्रम का अगला कदम है। एयर इंडिया को इस साल एयरबस ए350 के साथ नए विमानों की आपूर्ति शुरू होगी। कंपनी ने कहा कि ज्यादातर विमान 2025 के मध्य से मिलने शुरू होंगे।

एयरइंडिया को सफलता की उम्मीद

टाटा संस और एयर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि इस ऐतिहासिक कदम से सफलता की दिशा में एयर इंडिया की स्थिति और मजबूत हुई है। हमें पूरी उम्मीद है कि हम एक साथ आकर दुनिया के समक्ष आधुनिक विमानन का प्रतिनिधित्व करेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article