Mutual Fund Investment In Paytm: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा पेटीएम पेमेंट बैंक को 29 फरवरी के बाद डिपॉजिट स्वीकार करना बंद करने के लिए कहने के बाद एक्सचेंजों पर पेटीएम (वन97 कम्युनिकेशंस) के शेयरों में गिरावट आ रही थी। हालांकि आज कंपनी का शेयर कुछ संभला है। आरबीआई के इस आदेश के बाद गुरुवार, शुक्रवार और सोमवार को पेटीएम के शेयर में निचला सर्किट लगा। बता दें कि बहुत से ऐसे म्यूचुअल फंड भी हैं, जिनके पास पेटीएम के शेयर हैं। आगे जानिए कितनी म्यूचुअल फंड स्कीमों के पास पेटीएम के शेयर हैं।
पेटीएम में म्यूचुअल फंड निवेश
ये भी पढ़ें -
97 स्कीमों का लगा है पैसा
ETMutualFunds के अनुसार दिसंबर तक लगभग 97 स्कीमों के पास पेटीएम के शेयर हैं। इन 97 स्कीमों के पास पेटीएम के 2,003.03 करोड़ रुपये के शेयर हैं। वन97 कम्युनिकेशंस में लगभग छह म्यूचुअल फंड योजनाओं का 100 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश है। वहीं लगभग 40 म्यूचुअल फंड योजनाओं में 10 करोड़ रुपये से कम निवेश है।
ये हैं वो टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीम, जिनके पास पेटीएम के शेयर हैं
- मिरेई एसेट लार्ज कैप फंड - 430.36 करोड़ रु
- मिरेई एसेट फोकस्ड फंड - 269.12 करोड़ रु
- क्वांट मिड कैप फंड - 133.79 करोड़ रु
- निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड - 127.09 करोड़ रु
- मिरेई एसेट ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड - 104.85 करोड़ रु
किस फंड हाउस का एक्सपोजर सबसे अधिक
- मिरेई म्यूचुअल फंड - 1010.61 करोड़ रु
- निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड - 421.68 करोड़ रु
- आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड - 143.36 करोड़ रु
- क्वांट म्यूचुअल फंड - 141.41 करोड़ रु
- महिंद्रा मैनुलाइफ म्यूचुअल फंड - 91.08 करोड़ रु
मिरेई एसेट म्यूचुअल फंड का सबसे अधिक निवेश
मिरई एसेट म्यूचुअल फंड के पास पेटीएम के सबसे ज्यादा शेयर हैं। इसका निवेश 1,000 करोड़ रुपये से अधिक है। इस फंड हाउस का पेटीएम में एक्सपोजर 1,010.61 करोड़ रुपये है। निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड का एक्सपोजर 421.68 करोड़ रुपये, आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड और क्वांट म्यूचुअल फंड का एक्सपोजर क्रमशः 143.36 करोड़ रुपये और 141.41 करोड़ रुपये है।
