बिजनेस

ET Now Global Business Summit 2024: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर होगा मंथन, दिग्गज पेश करेंगे रोडमैप

ET Now Global Business Summit 2024: मौजूदा समय में दुनिया रोजमर्रा की जिंदगी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रभावों से जूझ रही है। इसलिए बिजनेस समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर भी फोकस रहेगा। ग्लोबल लैंडस्केप तेजी से बदल रहा है। एआई, इंडस्ट्रीज और अर्थव्यवस्थाओं को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Image

ET Now Global Business Summit 2024

Photo : Times Now Digital

ET Now Global Business Summit 2024: एशिया के सबसे बड़े बिजेनस सबमिट का मंच 9 और 10 फरवरी को नई दिल्ली के ताज पैलेस होटल में सजेगा। टाइम्स ग्रुप के ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट डेवलपमेंट और और विविधीकरण जैसे मुद्दों पर मंथन होगा। दो दिनों के इस मेगा सबमिट में 20 से अधिक देशों के 2,000 से अधिक बिजेनस लीडर शिरकत करेंगे और समसामयिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

चूंकि मौजूदा समय में दुनिया रोजमर्रा की जिंदगी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रभावों से जूझ रही है। इसलिए बिजनेस समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर भी फोकस रहेगा और 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ भविष्य की रूपरेखा ' विषय पर दिग्गज मंथन करेंगे। यह इनोवेशन और सहयोग से प्रेरित भविष्य की दिशा में आगे बढ़ते हुए टेक्नोलॉजी, एआई और बिजनेस के संबंध के महत्व पर प्रकाश डालेगा।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर मंथन

ग्लोबल लैंडस्केप तेजी से बदल रहा है। एआई, इंडस्ट्रीज और अर्थव्यवस्थाओं को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। एक नए युग की शुरुआत में इन उद्योगों की संभावनाओं के बारे में चर्चा पहले से कहीं आज के समय में अधिक महत्वपूर्ण है। इस वर्ष का बिजनेस समिट जेनेरेटिव एआई का लाभ उठाकर बिजनेस रणनीतियों को फिर से परिभाषित करने में मदद करेगा। इसमें अलग-अलग सेक्टर्स के दिग्गज लोग स्पीकर्स के रूप में शिरकत करेंगे।

ये विजनरी लीडर अलग-अलग विषयों पर अपना अनुभव और नजरिया पेश करेंगे

जेनरेटिव एआई: स्टीयरिंग द फ्यूचर वर्क

  • रवि कुमार एस, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कॉग्निजेंट।
AI रेवोल्यूशन नेविगेशन: सहयोगी और प्रतिस्पर्धी के रूप में इंसान और मशीनें
  • डेविड हैनसन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी और संस्थापक, सह-संस्थापक, हैनसन रोबोटिक्स, सिंगुलैरिटीनेट।
  • माइकल स्पेंस, अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेता 2001, प्रोफेसर और डीन एमेरिटस स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय।
  • मार्क एफ्रॉन, संस्थापक और अध्यक्ष, द टैलेंट स्ट्रैटेजी ग्रुप।

दुनियाभर के दिग्गज करेंगे शिरकत

टाइम्स ग्रुप के 8वें ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट संस्करण एक ऐसे मंच के रूप में उभरेगा जहां पर बुद्धिजीवी नेतृत्व, दूरदर्शी तकनीकी विशेषज्ञ मिलकर भविष्य का रोडमैप पेश करेंगे। जैसा कि इस सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ भविष्य की रूपरेखा तय करेंगे। ऐसे में यह कार्यक्रम नए दौर की क्रांति पर मंथन करेगा बल्कि नई संभावनाएं भी तलाशेगा जिससे कि विभिन्न संबंधों में एकरूपता के साथ उत्पादकता बढ़े।

क्या है टाइम्स ग्रुप का टाइम्स ग्रुप ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट

टाइम्स ग्रुप ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट को एक प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म से रूप में पेश करता है। इसने भारत और दुनिया भर से कई प्रतिष्ठित हस्तियों की मेजबानी की है। इस विशिष्ट सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, माइक्रोसॉफ्ट के विजनरी बिल गेट्स, एयरबीएनबी के ब्रायन चेस्की, हफिंगटन पोस्ट मीडिया ग्रुप से एरियाना हफिंगटन, उबर के लीडर दारा खोसरोशाही, नेटफ्लिक्स का प्रतिनिधित्व करने वाले रीड हेस्टिंग्स, एप्पल से इनोवेटिव स्टीव वोज्नियाक, वेंचर कैपिटलिस्ट गाइ कावासाकी, विश्व बैंक समूह से अंशुला कांत, अडानी समूह के गौतम अडानी, भारती एंटरप्राइजेज से सुनील भारती मित्तल, अभिनेता शाहरुख खान और अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता पॉल क्रुगमैन जैसी दिग्गज हस्तियां शामिल रही हैं।

ईटी एज के बारे में

टाइम्स ग्रुप की पहल ईटी एज भारत की सबसे बड़ी कॉन्फ्रेंस और आइडियाज पेश करने वाली अग्रणी कंपनी है। साल 2015 में अपनी स्थापना के बाद से ईटी एज रणनीतिक रूप से विकसित विशेष सम्मेलनों और शिखर सम्मेलनों के माध्यम से महत्वपूर्ण बिजनेस नॉलेज से कई सेक्टर्स, उद्योगों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से यूनिक आइडियाज को आगे बढ़ाने में सबसे आगे रहा है।

भारत के कई शहरों में युवा, उत्साही और इनोवेटिव माइंड की टीम आज की बिजनेस की जरूरतों को पूरा करने वाली प्रासंगिक बातचीत को दिशा देने के एक सामान्य उद्देश्य की दिशा में मिलकर काम करती है। टाइम्स ग्रुप ग्लोबल बिजनेस समिट ईटी एज के प्रमुख आईपी में से एक है, जो समाज और कारोबार के बीच संबंधों को स्थापित करने में सहायता करता है। इसके लिए यह समृद्ध नॉलेज प्लेटफॉर्म के जरिए दूरदर्शी और प्रमुख ग्लोबल लीडर्स को एक साथ लाने का प्रयास करता है। ईटी एज की कुछ अन्य प्रमुख और चर्चित सम्मेलनों में (एसडीजी) सस्टेनेबिलिटी डेवलपमेंट गोल्स समिट, सप्लाई चेन समिट, सीएक्स समिट और बेस्ट ब्रांड्स सीरीज शामिल हैं।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article