बिजनेस

Mutual Fund Investment In Paytm: इन MF के पास पेटीएम के 2000 करोड़ रु के शेयर, चेक करें आपके फंड हाउस के पास कितने

Mutual Fund Investment In Paytm: दिसंबर तक लगभग 97 स्कीमों के पास पेटीएम के शेयर हैं। इन 97 स्कीमों के पास पेटीएम के 2,003.03 करोड़ रुपये के शेयर हैं। वन97 कम्युनिकेशंस में लगभग छह म्यूचुअल फंड योजनाओं का 100 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश है।

Image

पेटीएम में म्यूचुअल फंड निवेश

KEY HIGHLIGHTS
  • MF के पास पेटीएम के 2000 करोड़ के शेयर
  • सबसे अधिक शेयर मिरेई एसेट एमएफ के पास
  • मिरेई एसेट लार्ज कैप फंड के पास 430.36 करोड़ रु के शेयर

Mutual Fund Investment In Paytm: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा पेटीएम पेमेंट बैंक को 29 फरवरी के बाद डिपॉजिट स्वीकार करना बंद करने के लिए कहने के बाद एक्सचेंजों पर पेटीएम (वन97 कम्युनिकेशंस) के शेयरों में गिरावट आ रही थी। हालांकि आज कंपनी का शेयर कुछ संभला है। आरबीआई के इस आदेश के बाद गुरुवार, शुक्रवार और सोमवार को पेटीएम के शेयर में निचला सर्किट लगा। बता दें कि बहुत से ऐसे म्यूचुअल फंड भी हैं, जिनके पास पेटीएम के शेयर हैं। आगे जानिए कितनी म्यूचुअल फंड स्कीमों के पास पेटीएम के शेयर हैं।

ये भी पढ़ें -

97 स्कीमों का लगा है पैसा

ETMutualFunds के अनुसार दिसंबर तक लगभग 97 स्कीमों के पास पेटीएम के शेयर हैं। इन 97 स्कीमों के पास पेटीएम के 2,003.03 करोड़ रुपये के शेयर हैं। वन97 कम्युनिकेशंस में लगभग छह म्यूचुअल फंड योजनाओं का 100 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश है। वहीं लगभग 40 म्यूचुअल फंड योजनाओं में 10 करोड़ रुपये से कम निवेश है।

ये हैं वो टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीम, जिनके पास पेटीएम के शेयर हैं

  • मिरेई एसेट लार्ज कैप फंड - 430.36 करोड़ रु
  • मिरेई एसेट फोकस्ड फंड - 269.12 करोड़ रु
  • क्वांट मिड कैप फंड - 133.79 करोड़ रु
  • निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड - 127.09 करोड़ रु
  • मिरेई एसेट ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड - 104.85 करोड़ रु

किस फंड हाउस का एक्सपोजर सबसे अधिक

  • मिरेई म्यूचुअल फंड - 1010.61 करोड़ रु
  • निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड - 421.68 करोड़ रु
  • आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड - 143.36 करोड़ रु
  • क्वांट म्यूचुअल फंड - 141.41 करोड़ रु
  • महिंद्रा मैनुलाइफ म्यूचुअल फंड - 91.08 करोड़ रु

मिरेई एसेट म्यूचुअल फंड का सबसे अधिक निवेश

मिरई एसेट म्यूचुअल फंड के पास पेटीएम के सबसे ज्यादा शेयर हैं। इसका निवेश 1,000 करोड़ रुपये से अधिक है। इस फंड हाउस का पेटीएम में एक्सपोजर 1,010.61 करोड़ रुपये है। निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड का एक्सपोजर 421.68 करोड़ रुपये, आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड और क्वांट म्यूचुअल फंड का एक्सपोजर क्रमशः 143.36 करोड़ रुपये और 141.41 करोड़ रुपये है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article