बिजनेस

Mustard oil Price: 10, 20 रुपए में मिलेगा सरसों का तेल, 60 साल पुराने ब्रांड से हुई डील का मिलेगा फायदा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 28, 2024, 11:11 AM IST

Mustard oil Price:यह डील 28 करोड़ रुपये में हुई है। कंपनी ने ये अधिग्रहण आरआर प्रोटीन्स एंड एग्रो लिमिटेड (RRPAL) से किया है। इस अधिग्रहण से अन्नपूर्णा स्वादिष्ट लिमिटेड को खाद्य तेल क्षेत्र में एंट्री करने और अपने FMCG पोर्टफोलियो की मजबूत लाने में मदद मिलेगी।

Image

Mustard oil Price: 10, 20 रुपए में मिलेगा सरसों का तेल, 60 साल पुराने ब्रांड से हुई डील का मिलेगा फायदा

Mustard oil Price: पैकेज्ड फूड कंपनी अन्नपूर्णा स्वादिष्ट लिमिटेड ने करीब 60 साल पुराने सरसों के तेल के 'आरती' ब्रांड का अधिग्रहण कर लिया है। इसके जरिए आने वाले दिनों में 10 रुपये या 20 रुपये के पैक में ग्राहकों को सरसों तेल मिल सकता है। यह डील 28 करोड़ रुपये में हुई है। कंपनी ने ये अधिग्रहण आरआर प्रोटीन्स एंड एग्रो लिमिटेड (RRPAL) से किया है। इस अधिग्रहण से अन्नपूर्णा स्वादिष्ट लिमिटेड को खाद्य तेल क्षेत्र में एंट्री करने और अपने FMCG पोर्टफोलियो की मजबूत लाने में मदद मिलेगी।

कितनी है उत्पादन क्षमता

ईटी नाउ के मुताबिक अन्नपूर्णा स्वादिष्ट लिमिटेड के अधिकारी ने बताया कि 28 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और ब्रांड के अधिग्रहण की लागत शामिल है। उन्होंने कहा कि डील के लिए फंडिंग इंटरनल सोर्सेज और लोन की मदद से होगी। कंपनी के मुताबिक RRPAL की प्रति माह 9 लाख लीटर तेल उत्पादन क्षमता है और अधिग्रहण से अन्नपूर्णा स्वादिष्ट को खाद्य तेल के एक नए व्यवसाय में प्रवेश करने में मदद मिलेगी।

6 लाख से अधिक टचप्वाइंट

अन्नपूर्णा स्वादिष्ट लिमिटेड का लक्ष्य 10 रुपये और 20 रुपये में कम कीमत वाले कंज्यूमर पैक की पेशकश करके 'आरती' ब्रांड सरसों के तेल की बिक्री बढ़ाना है। अन्नपूर्णा स्वादिष्ट लिमिटेड वर्तमान में स्नैक्स और बेवरेज बनाती है, जो 10 व्यापक श्रेणियों में लगभग 75 एसकेयू की पेशकश करती है। इसके उत्पाद मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, असम, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में 6 लाख से अधिक रिटेल टचप्वाइंट पर हैं। अन्नपूर्णा स्वादिष्ट लिमिटेड (एएसएल) के प्रबंध निदेशक श्रीराम बागला ने कहा-हमारा मानना है कि अधिग्रहण एक अवसर प्रदान करता है जो भारत के अर्ध-शहरी और ग्रामीण बाजारों में पैकेज्ड फूड उद्योग में एक मजबूत खिलाड़ी बनने की कंपनी की समग्र रणनीति के साथ अच्छी तरह से मेल खाता है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article