5 साल में ₹1 लाख के बनाए ₹30 लाख, Vijay Kedia ने भी लगाया इस शेयर पर दांव, अब प्रॉफिट ने चौंकाया

मल्टीबैगर शेयर अब फिर से चर्चा में है। पिछले 5 साल में इस शेयर ने ₹1 लाख के निवेश को ₹30 लाख बना दिया। मशहूर निवेशक विजय केडिया ने भी पिछली तिमाही में इस कंपनी में बड़ा निवेश किया है।

Multibagger Stock की तलाश हर निवेशक को होती है। क्योंकि, ऐसे स्टॉक ही निवेशकों को शेयर बाजार के प्रति आकर्षित करते हैं। Websol Energy System भी ऐसा ही स्टॉक है, जिसने पिछले 5 साल में निवेशकों की पूंजी को कई गुना बढ़ाया है। पांच साल पहले इस शेयर की कीमत 3.97 रुपये थी, जो आज बढ़कर 118 रुपये से ज्यादा हो गई है। इस तरह 5 साल में इस शेयर ने करीब 3 हजार फीसदी का रिटर्न दिया है।

Vijay Kedia Multibagger

इस शेयर में ताबड़तोड़ तेजी

कैसे हुए 5 साल में 1 लाख के 30 लाख?

यानी 5 साल पहले अगर किसी निवेशक ने इस शेयर में 1 लाख रुपये लगाए होते, तो आज उसके निवेश की वैल्यू 30 लाख से ज्यादा हो गई होती। पांच साल पहले 3.97 रुपये के हिसाब से 1 लाख रुपये में 25,189 शेयर खरीदे जाते। Websol Energy System Share Price आज 118 है। इस तरह 25,189 शेयर की कीमत करीब 30 लाख रुपये होती।

End of Feed