Multibagger Stock : 6 साल में 220860% का रिटर्न! आखिर, क्यों रॉकेट बना ये शेयर?

6 साल में 2,20,860% का रिटर्न, पहली नजर में इस पर यकीन नहीं होता, लेकिन कंपनी के शेयर ने ही ग्रोथ नहीं की है। बल्कि, कंपनी के प्रॉफिट, सेल्स और ROE में भी जोरदार तेजी देखने को मिली है।

Multibagger Stock : भारतीय शेयर बाजार में कुछ ही स्टॉक ऐसे होते हैं जो निवेशकों को धैर्य की असली कीमत समझा देते हैं। Hitachi Energy India उन्हीं गिने-चुने शेयरों में से एक है। 3 अप्रैल, 2020 को जहां यह शेयर करीब 15.10 रुपये के स्तर पर था, वहीं अब यह 33,450 रुपये तक पहुंच चुका है। यानी करीब 2,20,860.26% का चौंकाने वाला रिटर्न। यह सिर्फ एक शेयर की तेजी नहीं, बल्कि भारत के पावर इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रिड मॉडर्नाइजेशन, ट्रांसमिशन नेटवर्क और बिजली क्षेत्र के विस्तार की कहानी भी है।

Mega Multibagger

एक साल में दिया 138% का रिटर्न

आखिर करती क्या है Hitachi Energy India?

Hitachi Energy India Ltd पहले ABB Power Products and Systems India Ltd के नाम से जानी जाती थी। 2019 में यह Hitachi और ABB के पावर ग्रिड कारोबार के जॉइंट वेंचर के रूप में सामने आई। बाद में Hitachi Ltd ने इसमें पूरी हिस्सेदारी भी हासिल कर ली। कंपनी का काम बिजली से जुड़े बड़े और तकनीकी तौर पर जटिल प्रॉसेस का समाधान देना है। यह यूटिलिटी कंपनियों और इंडस्ट्रियल ग्राहकों को पावर टेक्नोलॉजी से जुड़े प्रोडक्ट, इंजीनियरिंग सर्विसेज और सिस्टम सॉल्यूशंस देती है।

तेजी की सबसे बड़ी वजह क्या है?

इस शेयर की रैली के पीछे सबसे बड़ा कारण भारत में बिजली ढांचे पर हो रहा भारी निवेश है। देश में रिन्यूएबल एनर्जी, स्मार्ट ग्रिड, ट्रांसमिशन अपग्रेडेशन, सबस्टेशन विस्तार और हाई-वोल्टेज नेटवर्क की जरूरत तेजी से बढ़ रही है। ऐसे माहौल में Hitachi Energy जैसी कंपनियां सीधे लाभ में रहती हैं। कंपनी की ऑर्डर बुक FY24 में 7,230 करोड़ रुपये रही। यह किसी भी इंजीनियरिंग और पावर सॉल्यूशंस कंपनी के लिए मजबूत संकेत है, क्योंकि ऑर्डर बुक आगे की कमाई की दृश्यता बताती है। FY24 में कंपनी को लगभग 5,500 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले थे, जबकि FY23 में यह आंकड़ा करीब 6,800 करोड़ रुपये था।

End of Feed