Share Market में पिछले 6 महीने बेहद निराशाजनक रहे हैं। Nifty और Sensex जैसे बेंचमार्क इंडेक्स 6 महीने के टाइमफ्रेम पर 6 से 7 फीसदी लुढ़क गए हैं। इस दौर में भी ये शेयर ताबड़तोड़ भाग रहा है। पिछले 6 महीने में इस शेयर ने निवेशकों के पैसे को डबल कर दिया है। इसके साथ ही पिछले 1 महीने में ये शेयर 30 फीसदी चढ़ चुका है। 5 साल पहले, यानी 16 जुलाई 2021 को यह शेयर महज 2.59 रुपये का था, जो करीब 8,176.65% के उछाल के साथ अब 212 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। यानी 5 साल पहले का 1 लाख रुपये का निवेश आज 82 लाख के करीब हो चुका है।
अभी क्यों ट्रेंड में है शेयर?
Cupid Ltd लगातार अपने शेयर में जोरदार तेजी की वजह से लगातार चर्चा में है। लेकिन, इसके साथ ही एक और बड़ी वजह है। हाल में ही कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि कंपनी को BSE पर लिस्टिंग कंपनियों की कैटेगरी में ग्रुप 'बी' से ग्रुप 'ए' में शामिल कर लिया है। कंपनी की प्रतिष्ठा के लिहाज से यह एक बड़ा बदलाव है। क्योंकि, कॉरपोरेट गवर्नेंस, नियामकीय अनुपालन और कारोबार के अनुशासित संचालन की कसौटियों पर खरा उतरने वाली कंपनियों को ही A ग्रुप में जगह मिलती है।
125 देशों में कारोबार
Cupid Ltd अब सिर्फ कंडोम बनाने वाली कंपनी नहीं रह गई है। कंपनी ने हाल के वर्षों में अपने कारोबार का दायरा बढ़ाया है। अब कंपनी के पोर्टफोलियो पुरुष और महिला कंडोम के अलावा वाटर बेस्ड लुब्रिकेंट, आईवीडी किट, डियोड्रेंट, परफ्यूम, हेयर ऑयल, बॉडी ऑयल, पेट्रोलियम जेली,
फेस वॉश और टॉयलेट सैनिटाइजर के साथ ही तमाम पर्सनल केयर और FMCF उत्पाद शामिल हैं। कंपनी 125 से ज्यादा देशों में अपने उत्पाद निर्यात करती है और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) तथा UNFPA के साथ लंबे समय से काम कर रही है।
5 साल में 31% की रफ्तार से बढ़ा मुनाफा
किसी भी कंपनी की असली ताकत उसका कारोबार होता है। Cupid Ltd के आंकड़े बताते हैं कि कंपनी ने पिछले कई वर्षों में लगातार ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने Sales Growth के मोर्चे पर 10 5 साल में 22% CAGR हासिल किया है। वहीं, इस दौरान Profit Growth 31% सालाना के हिसाब से हुई है। यानी कंपनी की बिक्री ही नहीं, मुनाफा भी तेजी से बढ़ा है। यही वजह है कि बाजार ने इस शेयर को ऊंचा वैल्यूएशन देना शुरू किया।
कैश फ्लो बता रहा मजबूती की कहानी
कई कंपनियां कागजों पर मुनाफा दिखाती हैं, लेकिन उनके पास नकदी नहीं होती। इसलिए अनुभवी निवेशक हमेशा कैश फ्लो पर नजर रखते हैं।Cupid Ltd के हालिया आंकड़े बताते हैं कि वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की नकदी स्थिति पहले के मुकाबले काफी मजबूत हुई। वित्त वर्ष 2025 वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग कैश फ्लो -11 करोड़ रुपये 46 करोड़ रुपये रहा, जबकि इस दौरान फ्री कैश फ्लो -31 करोड़ रुपये 21 करोड़ रुपये और नेट कैश फ्लो 32 करोड़ रुपये 110 करोड़ रुपये पहुंच गया। यह बताता है कि कंपनी के पास कुल नकदी में भी बड़ा इजाफा हुआ है। कंपनी की एक और अच्छी बात यह है कि उसे कारोबार चलाने के लिए पहले जितनी पूंजी की जरूरत नहीं पड़ रही।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें : IPO Market में निवेश का डबल मौका! एक का GMP 16%, दूसरा पूरी तरह फ्रेश इश्यू
