बिना 1 रुपए जमा किए सरकार दे रही 25,000, जानें किसे मिलेगा फायदा और आवेदन का पूरा प्रोसेस

'मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना' के तहत बेटियों को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक ₹25,000 की वित्तीय सहायता छह किस्तों में मिलती है। 3 लाख तक की आय वाले परिवार इसके लिए पोर्टल पर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य की बेटियों के उज्ज्वल भविष्य, बेहतर स्वास्थ्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में 'मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना' (Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojna) बेटियों के जीवन को संवारने में अहम भूमिका निभा रही है। इस फ्लैगशिप स्कीम के तहत बेटी के जन्म से लेकर उसकी उच्च शिक्षा तक सरकार द्वारा चरणबद्ध तरीके से कुल ₹25,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। उल्लेखनीय है कि पहले इस योजना में ₹15,000 की राशि दी जाती थी, जिसे वित्त वर्ष 2024-25 से बढ़ाकर ₹25,000 कर दिया गया है। यह राशि बिना किसी अग्रिम योगदान या प्रीमियम के सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है।

Government Scheme

बिना 1 जमा किए सरकार दे रही 25,000

6 आसान किस्तों में मिलती है सहायता राशि

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत अक्टूबर 2019 में की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं पर लगाम लगाना और बेटियों की पढ़ाई को जारी रखना है। योजना के तहत मिलने वाली ₹25,000 की कुल राशि एक साथ न देकर छह अलग-अलग किस्तों में दी जाती है। बालिका के जन्म पर पहली किस्त के रूप में ₹5,000 दिए जाते हैं। एक वर्ष का पूर्ण टीकाकरण होने पर ₹2,000, कक्षा 1 में प्रवेश पर ₹3,000, कक्षा 6 में एडमिशन लेने पर ₹3,000 और कक्षा 9 में दाखिला मिलने पर ₹5,000 की सहायता दी जाती है। अंत में, 12वीं पास करने के बाद डिग्री या कम से कम दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने पर ₹7,000 की अंतिम किस्त ट्रांसफर की जाती है।

End of Feed