Mukesh Ambani: अंबानी की कंपनी ने कमाया बंपर प्रॉफिट, FY2025 में 61% का जबरदस्त मुनाफा; हफ्तेभर में कराया 103 रु का फायदा

Mukesh Ambani Company: मुकेश अंबानी की कंपनी Just Dial ने FY2025 में ₹585.2 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया है, जो पिछली बार से 61% ज्यादा है। कंपनी के शेयर सिर्फ 1 हफ्ते में ₹103 की तेजी के साथ ₹920.60 तक पहुंच गए। कंपनी ने AI इंटीग्रेशन और बेहतर यूजर अनुभव के जरिए स्थानीय व्यापार में मजबूती से पकड़ बनाई है।

Mukesh Ambani Company: मुकेश अंबानी की कंपनी Just Dial ने वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में ₹157.6 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जो कि पिछले वर्ष की समान अवधि में ₹115.6 करोड़ था। यानी कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 36% बढ़ा है। इसी अवधि में कंपनी की आय भी 7% बढ़कर ₹289.2 करोड़ रही, जो कि FY2024 की समान तिमाही में ₹270 करोड़ थी।

Mukesh Ambani Company

Just Dial ने FY2025 में ₹585 करोड़ का मुनाफा कमाया | शेयर 1 हफ्ते में ₹103 उछला

FY2025 में ₹585.2 करोड़ का कुल लाभ

साल भर की बात करें तो FY2025 में Just Dial ने कुल ₹585.2 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जो पिछले वित्त वर्ष FY2024 के ₹362.8 करोड़ की तुलना में 61% की वृद्धि को दर्शाता है। कंपनी की कुल वार्षिक आय भी 9.5% बढ़कर ₹1,141.9 करोड़ हो गई है, जो कि FY2024 में ₹1,042.9 करोड़ थी।

End of Feed