बिजनेस

HDFC Bank Q4 Results: HDFC Bank को Q4 में हुआ 17616 करोड़ का प्रॉफिट, किया 22 रु प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट 27 जून

HDFC Bank Dividend Record Date: भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक, एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपनी चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। इसका प्रॉफिट 17,616 करोड़ रुपये रहा, जो कि पिछले साल की समान तिमाही से 6.7% अधिक है।

Image

HDFC Bank ने जारी किए नतीजे

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • HDFC Bank ने जारी किए नतीजे
  • किया डिविडेंड का ऐलान
  • 22 रु का डिविडेंड देगा बैंक

HDFC Bank Dividend Record Date: भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक, एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपनी चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। इसका प्रॉफिट 17,616 करोड़ रुपये रहा, जो कि पिछले साल की समान तिमाही से 6.7% अधिक है। बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) 10.3% बढ़कर 32,070 करोड़ रुपये हो गई। तिमाही के लिए बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) टोटल एसेट्स पर 3.54% और ब्याज कमाने वाली एसेट्स के आधार पर 3.73% रहा। इनकम टैक्स रिफंड पर 700 करोड़ रुपये के ब्याज को छोड़कर, कुल एसेट्स पर कोर एनआईएम 3.46% और ब्याज कमाने वाली एसेट्स पर 3.65% था।

ये भी पढ़ें -

HDFC Bank Dividend Record Date

एचडीएफसी बैंक ने अपने शेयरधारकों के लिए 22 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड भी घोषित किया है। इसके लिए बैंक ने 27 जून को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है। उस दिन जिन शेयरधारकों के पास इसके शेयर होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।

कितना रहा बैंक का रेवेन्यू

इसके अलावा एचडीएफसी बैंक का रेवेन्यू Q4FY25 के लिए 44,090 करोड़ रुपये रहा, जबकि Q4FY24 में यह 47,240 करोड़ रुपये था। अदर इनकम (गैर-ब्याज रेवेन्यू) 12,030 करोड़ रुपये रही, जिसमें शुल्क और कमीशन का योगदान 8,530 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले यह 7,990 करोड़ रुपये था।

Provisions and Contingencies में आई गिरावट

प्रावधान और आकस्मिकताएं (Provisions and Contingencies) पिछले साल की समान तिमाही के 13,510 करोड़ रुपये से घटकर Q4FY25 में 3,190 करोड़ रुपये रह गईं, जिसमें 10,900 करोड़ रुपये के फ्लोटिंग प्रोविजन शामिल रहे।

तिमाही के लिए औसत जमा राशि 21.83 लाख करोड़ रुपये से 15.8% बढ़कर 25.28 लाख करोड़ रुपये हो गई। औसत CASA जमा राशि 8.29 लाख करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 5.7% की वृद्धि दर्ज करती है।

ग्रॉस एडवांसेज और NPA

31 मार्च 2025 तक एचडीएफसी बैंक के ग्रॉस एडवांस 26.43 लाख करोड़ रुपये रहे, जो पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 5.4% की वृद्धि दर्शाता है। बैंक की ग्रॉस गैर-निष्पादित परिसंपत्तियाँ (GNPA) 31 मार्च, 2025 तक ग्रॉस एडवांसेज की 1.33% रहीं, जबकि एक साल पहले यह 1.24% और दिसंबर 2024 तिमाही में 1.42% थी। शुद्ध NPA नेट एडवांसेज का 0.43% रहा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article