Kotak Mahindra Bank New ATM Transaction Charges: कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने बैंक के एटीएम और दूसरे बैंक के एटीएम इस्तेमाल के लिए एटीएम (ऑटोमेटेड टेलर मशीन) ट्रांजैक्शन फीस में बदलाव की घोषणा की है। एटीएम ट्रांजैक्शन फीस में बदलाव भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा हाल ही में जारी किए गए रेगुलेटरी दिशा-निर्देशों के बाद किया गया है। केंद्रीय बैंक ने घोषणा की है कि 1 मई, 2025 से एटीएम बैंकिंग सर्विसेज के लिए ग्राहकों से प्रति ट्रांजैक्शन 23 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। इससे पहले RBI ने यह राशि 21 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन निर्धारित की थी।
ये भी पढ़ें -
सभी ग्राहकों के लिए लागू होंगे नये चार्ज
1 मई, 2025 से, ATM पर किए गए सभी फाइनेंशियल (पैसों से जुड़े) और नॉन-फाइनेंशियल (बिना पैसों वाले) लेन-देन पर मुफ़्त ATM लेन-देन सीमा पार करने पर नया चार्ज शुल्क लगेगा, फिर चाहे ट्रांजैक्शन कोटक महिंद्रा बैंक के एटीएम पर की गयी हों या अन्य बैंकों के एटीएम पर। ये अपडेट सभी तरह के खाताधारकों और ग्राहकों के लिए समान रूप से लागू होते हैं।
बैंक ने ये क्लियर किया है फ्री सीमा पहले वाली रहेगी।
ये हैं नये ATM चार्ज
फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन पर 21 रु के बजाय अब 23 रु प्रति ट्रांजैक्शन का चार्ज लगेगा। वहीं नॉन-फाइनेंशियल पर 8.50 रु के बजाय 10 रु का चार्ज लगेगा। ध्यान रहे कि यदि ग्राहक एक महीने में अपनी मुफ्त एटीएम लेनदेन लिमिट समाप्त कर लेता है तो ही बढ़े हुए एटीएम शुल्क लागू होंगे।
कैसे चेक करें फ्री लिमिट सीमा
आप कोटक बैंक की शर्तों और नियमों का हवाला देकर या ग्राहक सेवा से संपर्क करके अपने बैंक खाते की विदड्रॉल लिमिट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप कोटक ऑनलाइन बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग ऐप के जरिए अपने खाते का बैलेंस और हाल के लेन-देन जांच सकते हैं।
