बिजनेस

Gold at 1 Lakh: वास्तव में 1 लाख पर नहीं पहुंचा सोना, फिर कैसे बिक रहा 1 लाख के ऊपर, ये है बड़ा खेल

Gold Price Crosess 1 Lakh: भारत में सोने की कीमत ने नया रिकॉर्ड बनाया है, जो पहली बार 3% GST और मेकिंग चार्ज के साथ प्रति 10 ग्राम 1 लाख रुपये को पार कर गयी है। मंगलवार, 21 अप्रैल 2025 को घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 97,200 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जिसमें जीएसटी और अन्य शुल्क जोड़ने पर यह आंकड़ा 1,00,000 रुपये से अधिक हो गया।

Image

सोना 1 लाख के पार

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सोना नहीं पहुंचा 1 लाख पर
  • जीएसटी और टैक्स समेत 1 लाख हुई कीमत
  • और बढ़ सकते हैं दाम

Gold Price Crosess 1 Lakh: भारत में सोने की कीमत ने नया रिकॉर्ड बनाया है, जो पहली बार 3% GST और मेकिंग चार्ज के साथ प्रति 10 ग्राम 1 लाख रुपये को पार कर गयी है। मंगलवार, 21 अप्रैल 2025 को घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 97,200 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जिसमें जीएसटी और अन्य शुल्क जोड़ने पर यह आंकड़ा 1,00,000 रुपये से अधिक हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 3,475 डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। यह तेजी उपभोक्ताओं के लिए चिंता का विषय बन सकती है। सोमवार को पीली धातु की कीमतों में तेजी जारी रही, क्योंकि एमसीएक्स जून गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट्स ने 97,288 रुपये प्रति ग्राम का नया लाइफ टाइम हाई छू लिया।

ये भी पढ़ें -

जीएसटी और अन्य टैक्सेज का असर

भारत में सोने की खरीद पर 3% जीएसटी (1.5% CGST + 1.5% SGST) लागू होता है, जो कीमत के साथ मेकिंग चार्ज पर भी लगता है। उदाहरण के लिए, 1 लाख रुपये के सोने पर 3,000 रुपये जीएसटी और 5% मेकिंग चार्ज पर अतिरिक्त 5,000 रुपये तक का टैक्स लग सकता है।

आयात हुए सोने पर 10% सीमा शुल्क और 1 लाख रुपये से अधिक की खरीद पर 1% TDS भी लागू होता है, जिससे अंतिम कीमत बढ़ जाती है।

कीमत बढ़ने के असल कारण

सोने की कीमतों में इस उछाल के पीछे कई वैश्विक और घरेलू फैक्टर हैं। अमेरिका और चीन के बीच ट्रंप टैरिफ के कारण छिड़ा व्यापार युद्ध और वैश्विक मंदी की आशंका ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की ओर आकर्षित किया है।

इसके अलावा, कमजोर अमेरिकी डॉलर, मुद्रास्फीति और सप्लाई चेन में अड़चन ने भी कीमतों को बढ़ाया। भारत में शादी के सीजन की मांग और आयात पर 10% सीमा शुल्क ने लागत को और बढ़ा दिया।

उपभोक्ताओं और बाजार पर असर

इस कीमत वृद्धि से ज्वैलरी की मांग में कमी आ सकती है, क्योंकि ये उपभोक्ताओं को महंगा लगेगा। हालांकि, निवेश के रूप में सोने की लोकप्रियता बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वैश्विक अनिश्चितता और महंगाई बनी रही, तो कीमतें 1.10 लाख रुपये तक पहुंच सकती हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article