Trump-Ambani Meeting: दोहा में डोनाल्ड ट्रंप से मिले मुकेश अंबानी, इस हाई-प्रोफाइल मीटिंग में क्या हुआ?

Trump-Ambani Meeting: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने दोहा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कतर के अमीर से मुलाकात की। यह हाई-प्रोफाइल मीटिंग वैश्विक व्यापार और कूटनीति में अंबानी के बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है।

Trump-Ambani Meeting : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने गुरुवार को (भारत समय के अनुसार) दोहा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कतर के अमीर से मुलाकात की। रॉयटर्स रिपोर्ट के मुताबिक यह हाई-प्रोफाइल मुलाकात अंबानी के वैश्विक व्यापार और कूटनीति में बढ़ती प्रभाव को दर्शाती है। पिछले कुछ वर्षों में कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (QIA)ने रिलायंस के कई उपक्रमों में निवेश किया है।

Trump-Ambani Meeting

ट्रंप से मिले अंबानी

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति अंबानी का अमेरिका की प्रमुख टेक कंपनियों जैसे गूगल और मेटा के साथ भी मजबूत व्यापारिक संबंध हैं। यह मुलाकात रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों और निवेश के संभावनाओं को और मजबूत कर सकती है। दोहा यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर के साथ 243.5 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक के कई समझौतों की घोषणा की, साथ ही एक व्यापक आर्थिक विनिमय का ऐलान किया, जिसका कुल मूल्य कम से कम 1.2 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर होगा।

End of Feed