गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान रुपये में कमजोरी देखने को मिली। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे गिरकर 85.64 पर आ गया। यह गिरावट घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख के चलते देखने को मिली। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 85.53 पर खुला, लेकिन जल्द ही फिसलकर 85.64 पर पहुंच गया। यह बुधवार के 85.32 के बंद स्तर से 32 पैसे की गिरावट को दर्शाता है।
कमजोर डॉलर और सस्ता क्रूड तेल
विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने रुपये में और गिरावट आने से कुछ हद तक रोक लगाई। डॉलर इंडेक्स, जो छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाता है, 0.23% गिरकर 100.81 पर आ गया।
इस बीच, ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.92% घटकर 64.82 डॉलर प्रति बैरल रही।
बीएसई सेंसेक्स 230.76 अंक गिरकर 81,099.80 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 54.95 अंक फिसलकर 24,611.95 पर रहा। हालांकि, एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशक) ने बुधवार को 931.80 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जिससे बाजार में कुछ स्थिरता बनी रही।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
