Jio Financial Services Buy or Not: पिछले एक महीने में जियो फाइनेंशियल के शेयर की कीमत में 15 प्रतिशत की गिरावट आई है और यह फिलहाल 250 रुपये के आस-पास कारोबार कर रहा है। पिछले छह महीनों में इस शेयर में 20 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस बीच, आज के कारोबारी सत्र में जियो फाइनेंशियल के शेयरों में 3.4 प्रतिशत की तेजी दिख रही है और यह BSE पर 10 बजे 253.40 रुपये प्रति शेयर के भाव पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 1.61 लाख करोड़ रु है। आगे इसके शेयर बेचें, खरीदें या होल्ड करें।
ये भी पढ़ें -
Jio Financial Share Price Target
जैनम ब्रोकिंग लिमिटेड में हेड टेक्निकल रिसर्च किरण जानी ने ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में कहा है कि जियो फाइनेंशियल को अभी 225/230 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ होल्ड करें। ये सलाह उन्होंने एक निवेशक के सवाल के जवाब में दी।
यहां देखें पूरी वीडियो
तीसरी तिमाही के नतीजों की बात करें तो जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने 205 करोड़ रुपये की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) प्राप्त की, जो साल-दर-साल आधार पर 21.9% घट गई। लेकिन तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 2.5% की वृद्धि दर्ज की गई।
प्री-प्रोविजन ऑपरेटिंग प्रॉफिट (पीपीओपी) 330 करोड़ रुपये रहा, जो गैर-ब्याज आय में वृद्धि के कारण साल-दर-साल 4.7% अधिक रहा। हालांकि, इसमें 40.1% तिमाही-दर-तिमाही गिरावट आई। इसका प्रॉफिट 294.8 करोड़ रु रहा।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
