Reliance-Adani Deal:पहली बार अंबानी-अडानी में हुई डील, जानें किस बिजनेस में आए साथ?

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 29, 2024, 09:10 AM IST

Reliance-Adani Deal: मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने गौतम अडानी की कंपनी अडानी पावर में 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने संयंत्र की 500 मेगावाट बिजली का खुद इस्तेमाल (कैप्टिव यूज) करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

Reliance-Adani Deal: मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की कंपनियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रहती है। लेकिन दोनों दिग्गज प्रतिद्वंदी के बीच बड़ी डील हुई है। पहली बार अंबानी और अडानी दोनों एक साथ आए हैं। मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने गौतम अडानी की कंपनी अडानी पावर में 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। रिलायंस ने मध्य प्रदेश में एक पावर प्रोजेक्ट में अडानी पावर में 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है।

Reliance-Adani Deal:पहली बार अंबानी-अडानी में हुई डील, जानें किस बिजनेस में आए साथ?

50 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर खरीदेगी

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने संयंत्र की 500 मेगावाट बिजली का खुद इस्तेमाल (कैप्टिव यूज) करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों कंपनियों ने शेयर बाजार में दी गई सूचना में कहा कि रिलायंस, अडानी पावर लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडी कंपनी महान एनर्जेन लिमिटेड में 10 रुपये अंकित मूल्य (50 करोड़ रुपये) के पांच करोड़ इक्विटी शेयर खरीदेगी और निजी उपयोग के लिए 500 मेगावाट उत्पादन क्षमता का उपयोग करेगी।

End of Feed