Times Now Summit 2024: 2047 तक भारत के विकसित राष्ट्र बनाने पर देश के लोगों की आय 6 गुनी हो जाएगी। अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सपना साकार हुआ तो प्रति व्यक्ति आय 3000 डॉलर से बढ़ाकर 18000 डॉलर हो जाएगी। हर भारतीय अमीर हो जाएगा। टाइम्स नाउ समिट-इंडिया अनस्टॉपेबल (India Unstoppable) के मंच पर जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि बीती तीसरी तिमाही में भारत की विकास दर 8.3 प्रतिशत रही। जो दुनिया में किसी भी देश से अधिक है। हम पांचवीं बड़ी इकोनॉमी हैं। तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनने जा रहे हैं। जापान और जर्मनी को पीछे छोड़ने वाले हैं। साथ उन्होंने मोदी सरकार के विजन को बताते हुए कहा कि अगर भारत साल दर साल तीन दशक तक 9 से 10 प्रतिशत की दर से विकास करता है तो लोगों की आय 18000 डॉलर से अधिक हो जाएगी।
कैसे बढ़ेगी भारतीयों की आय?
अमिताभ कांत ने कहा कि भारत को उच्च दर से विकास करना चाहिए। भारत की विकास दर 9 से 10 प्रतिशत प्रति साल बढ़ना चाहिए। साल दर साल तीन दशक तक इसी तरह बढ़ना चाहिए। यह हमारा एम्बिशन होना चाहिए। कोरिया, ताइवान, चीन भी इसी दर से विकास किए थे। हम इसके लिए कई स्ट्रक्चरल रिफॉर्म कर रहे हैं। हमने काफी डिजिटाइजेशन किया है। आने वाले दिनों में इसका फायदा मिलेगा। बड़ी ग्रोथ का प्लेटफॉर्म तैयार हो रहा है। चुनाव के बाद ग्रोथ में तेजी आएगी। भारत तेजी से आगे बढ़ेगा। निर्यात बढ़ेगा। शहरीकरण में तेजी आएगी। कृषि प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी। सभी बेसिक सेक्टर में तेजी आएगी। अमृतकाल में आप आगे बढ़ेंगे। हमारा लक्ष्य 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का है। प्रति व्यक्ति आय 3000 डॉलर से बढ़कर 18000 डॉलर से अधिक करना है। उस समय के हर भारतीय अमीर हो जाएगा। अगले कुछ सालों में कई बड़े रिफॉर्म होंगे। केंद्र सरकार के रिफॉर्म के बाद राज्य सरकार रिफॉर्म करेंगी।
ये है विकसित भारत की नींव
अमिताभ कांत ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। जीएसटी, आईबीसी, कॉर्पोरेट टैक्स, इज ऑफ डूइंग बिजनेस, इकोनॉमी का डिजिटाइज्ड होना, बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास होना, हाउसिंग, लोगों तक बिजली की सप्लाई, रोड कंस्ट्रक्शन का काम तेजी से हो रहा है। इतना ही नहीं क्लाइमेट चेंज पर भी काम हो रहा है। इससे दुनिया को मैसेज जा रहा है। जी20 का सफल आयोजन किया। भारत को समर्थन मिल रहा है। हम सस्टेनेबल ग्रोथ, मल्टीलेटरल रिफॉर्म, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर आगे बढ़ रहे हैं।
150 जिलों पिछड़े जिलों का ट्रांसफॉर्म हुआ
अमिताभ कांत ने कहा कि हमने एस्पीरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम को लागू किया। देश में 150 जिले पिछड़े थे। हेल्थ, एजुकेशन, पोषण पर ध्यान दिया गया। अब इन जिलों ने अच्छी तरक्की है यहां तक की राज्यों से बेहतर स्थिति है। इन जिलों का ट्रांसफॉर्म हुआ है। प्रधानमंत्री ने न सिर्फ एस्पीरेशनल डिस्ट्रिक्ट पर ध्यान दिया बल्कि ब्लॉक पर भी ध्यान दिया। ग्राउंड लेवल पर ट्रांसफॉर्मेशन हुआ। 11 करोड़ टॉयलेट बनाए गए। गरीबों के लिए करोड़ों घर बनाए गए।
दुनिया में भारत का कद बढ़ा है
अमिताभ कांत ने कहा कि हम रूस और यूक्रेन जैसे संवेदनशील मुद्दे को हल करने का प्रयास कर रहे हैं। जो यूएन भी नहीं कर पाया। यह सब प्रधानमंत्री की कद की वजह से हुआ। यह सच्चाई है कि भारत फास्टेड ग्रोइंग देश है। दुनिया में भारत का कद बढ़ा है। रूस-यूक्रेन पर 250 द्विपक्षीय वार्ता हुई। भारत में क्षमता है। यह सब प्रधानमंत्री की क्षमता की संभव हो रहा है। नेता आ रहे हैं और समझौते हो रहे हैं। रूस और चीन से भी कई समझौते हुए। इसमें सफलता मिल रही है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट मैसेज दिया। वह लक्ष्य निर्धारित करते है और वहां तक पहुंचते हैं। अंतत: सफलता मिलती है। भारत में बहुत क्षमता है। हमने दिखाया है। दूसरे देश हमसे बात करना चाहते हैं।
