मुकेश अंबानी ने गुजरात के लिए खोला खजाना, किए कई बड़े वादे

Mukesh Ambani: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने राजकोट में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि रिलायंस अगले पांच साल में गुजरात में अपना निवेश दोगुना करेगी। पिछले पांच वर्षों में 3.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश के बाद अब इसे बढ़ाकर 7 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा।

Mukesh Ambani : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने रविवार को गुजरात के लिए बड़े निवेश का ऐलान किया। राजकोट में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस (VGRC) को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रिलायंस अगले पांच वर्षों में गुजरात में अपने निवेश को दोगुना करेगा। अंबानी ने बताया कि पिछले पांच सालों में रिलायंस ने गुजरात में करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है। अब कंपनी इसे बढ़ाकर 7 लाख करोड़ रुपये तक ले जाने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि यह निवेश गुजरात के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

Mukesh Ambani, Reliance Industries, RIL, Vibrant Gujarat, Gujarat investment

वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन में मुकेश अंबानी के बड़े ऐलान (तस्वीर-x)

रोजगार और समृद्धि का होगा सृजन

मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस पहले से ही गुजरात का सबसे बड़ा निवेशक है। नए निवेश से न सिर्फ उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि इससे बड़े पैमाने पर रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि इस निवेश का सीधा लाभ हर गुजराती और हर भारतीय को मिलेगा और इससे राज्य में आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी। अंबानी ने इसे संपत्ति यानी समृद्धि के सृजन की दिशा में बड़ा कदम बताया।

End of Feed