रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, सरकार ने 7% तक किया इजाफा, किसानों को मिलेगी राहत

MSP For Rabi Crop: सरकार ने बुधवार को मार्केटिंग सीजन 2024-25 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य या एमएसपी (MSP) 150 रुपये बढ़ाकर 2,275 रुपये प्रति क्विंटल करने की घोषणा की।

KEY HIGHLIGHTS
  • रबी फसलों का एमएसपी बढ़ा
  • 7 फीसदी तक इजाफा
  • गेहूं के एमएसपी में 150 रु की बढ़ोतरी

MSP For Rabi Crop: सरकार ने बुधवार को मार्केटिंग सीजन 2024-25 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य या एमएसपी (MSP) 150 रुपये बढ़ाकर 2,275 रुपये प्रति क्विंटल करने की घोषणा की। प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने यह कदम उठाया है। साल 2014 में सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) की अगुवाई वाली सरकार द्वारा एमएसपी में की गई यह सबसे बड़ी वृद्धि है। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) की बैठक में गेहूं का एमएसपी बढ़ाने का फैसला किया गया।

रबी फसलों का एमएसपी बढ़ाया गया

विपणन सत्र 2023-24 (अप्रैल-मार्च) के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,125 रुपये प्रति क्विंटल है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सीसीईए की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि मंत्रिमंडल ने 2024-25 सत्र के लिए रबी की सभी फसलों का एमएसपी बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इनमें गेहूं के अलावा जौ, मसूर, रेपसीड सरसों, कुसुम और चना शामिल है। इनके एमएसपी में 2-7% इजाफा किया गया है।

End of Feed