बिजनेस

New Business Ideas: खिचड़ी से कमा लिए 50 करोड़ रु, पति-पत्नी ने लगाया प्यार का तड़का

New Business Ideas with Low Investment in Hindi: आभा की फैमिली का एक बिजनेस था, मगर उन्होंने उसमें शामिल होने के बजाय 23 साल की उम्र में अपना घर छोड़ने का फैसला किया। मार्केटिंग में एमबीए और 5,000 रुपये के साथ वह मुंबई में एक दोस्त के साथ किराए के घर में रहीं और 22000 रु की सैलरी पर नौकरी शुरू की।

Image

कैसे कामयाब हुआ खिचड़ी एक्सप्रेस

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • खिचड़ी का बिजनेस रहा शानदार
  • पति-पत्नी खूब हो गए पॉपुलर
  • आज हैं 50 करोड़ के मालिक

New Business Ideas with Low Investment: मेहनत और लगन हो तो इंसान कुछ भी कर सकता है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है एक दंपति ने। ये हैं आभा सिंघाल और उनके पति महेंद्र कुमार। आभा का एक ही सपना था कि अपने दम पर कुछ करना है। मगर क्या और कैसे करना है, उसकी जानकारी नहीं थी। आभा उन सामाजिक बंधनों को चुनौती देना चाहती थीं जो एक महिला से तय उम्र तक शादी करने, नौकरी पाने और एक खास उम्र तक 'सेटल' हो जाने की उम्मीद करते हैं।

इसमें उन्हें उनके पिता और पति दोनों का साथ मिला। आभा के पति ही बिजनेस में उनके पार्टनर हैं। दोनों ने मिलकर खिचड़ी बिजनेस वेंचर 'खिचड़ी एक्सप्रेस' (Khichdi Express) की शुरुआत की, जो अब 50 करोड़ रु का ब्रांड बन गया है।

क्या है बिजनेस का तरीका

आभा की फैमिली का एक बिजनेस था, मगर उन्होंने उसमें शामिल होने के बजाय 23 साल की उम्र में अपना घर छोड़ने का फैसला किया। मार्केटिंग में एमबीए और 5,000 रुपये के साथ वह मुंबई में एक दोस्त के साथ किराए के घर में रहीं और 22000 रु की सैलरी पर नौकरी शुरू की।

अब आभा अब एक सफल बिजनेसवुमन हैं, जो क्लाउड किचन और रेस्टोरेंट की एक चेन, खिचड़ी एक्सप्रेस चलाती है। ये वेंचर पौष्टिक भारतीय व्यंजन परोसता है।

कैसे आया आइडिया

द बेटर इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार लंदन में ग्रेजुएशन के दौरान वह जल्दी और बिना ज्यादा सामान के सिम्पल खिचड़ी बनातीं। वे कॉलेज के करीब रहती थीं और क्लासेज के बीच में उनके पास लगभग एक घंटे का समय होता था। उन्होंने खिचड़ी बनानी शुरू कर दी, क्योंकि यह जल्दी बन जाती थी और जेब पर हल्की पड़ती थी और पेट भी भर जाता था। एमबीए के दौरान उन्होंने खिचड़ी बनाने की कला में महारत हासिल की।

कब हुई पति से मुलाकात

भारत लौटने पर आभा ने मॉडलिंग में भी हाथ आजमाया। फिर फैसला किया कि वह बड़ा काम करना चाहती हैं और अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहती हैं। लगभग उसी समय, वह अपने वर्तमान पति और अपने बिजनेस के को-फाउंडर महेंद्र कुमार से मिलीं। दोनों ने मिलकर 2019 में 3 लाख रु के निवेश से हैदराबाद में खिचड़ी एक्सप्रेस शुरू किया।

आज उनकी मुंबई और हैदराबाद में आठ ब्रांच हैं। वे हैदराबाद में तीन और ब्रांच खोलने की योजना बना रहे हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article